{"_id":"6ae9691a087f7da03e0527ce","slug":"varanasi-weather-update-fog-reminiscent-of-december-january-conditions-in-november-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में मौसम का हाल: नवंबर में दिसंबर- जनवरी जैसा कोहरा, सुबह सात बजे 200 मीटर रही दृश्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में मौसम का हाल: नवंबर में दिसंबर- जनवरी जैसा कोहरा, सुबह सात बजे 200 मीटर रही दृश्यता
Tue, 03 Nov 2026 10:25 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:25 AM IST
सार
वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। यही वजह है कि सोमवार को जिले में सुबह दिसंबर- जनवरी जैसा कोहरा दिखा। सुबह काशीवासियों को एक बार लगा कि जैसे कड़ाके की ठंड शुरू हो गई हो।
विज्ञापन
varanasi weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी में नवंबर की शुरुआत में ही दिसंबर और जनवरी जैसा कोहरा छा गया। दृश्यता एक ही घंटे में अचानक 1200 मीटर से घटकर 200 मीटर पहुंच गई। सोमवार सुबह पांच बजे 1500 मीटर और छह बजे तक दृश्यता 1200 मीटर तक थी। सात बजते ही यह 1000 मीटर तक लुढ़ककर 200 मीटर पर आ गई।
विज्ञापन
सुबह काशीवासियों को एक बार लगा कि जैसे कड़ाके की ठंड शुरू हो गई हो। सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो गया। सुबह 10 बजे तक कोहरा काफी हद तक समाप्त होते ही दृश्यता 1500 मीटर पर वापस आ गई।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे तक दो किमी और तीन बजे तक चार किमी हो गई। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले दो दिन तक बनारस और आसपास के इलाकों में घने कोहरे की संभावना है।
विज्ञापन
दोनों दिन चार-चार घंटे के कोहरा पड़ सकता है। जैसे ही सुबह सूर्य का उदय होगा उसी समय कोहरे की संभावना है। ऐसा इसलिए कि वाराणसी में हवा में नमी काफी है। यह रविवार से ही 96 फीसदी है। रात में तापमान के गिरने और सूर्य उदय होते ही कोहरे की स्थिति बन रही है।
काशी का तापमान 31.5 डिग्री पहुंचा
काशी का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस पर चला गया, वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। हवा 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। सुबह पांच बजे तापमान 20 डिग्री और शाम को आठ बजे तक तापमान 25 डिग्री पर आ गया था। अधिकतम तापमान तो 30 से 32 डिग्री तक रह सकता है, लेकिन रात का तापमान तीन डिग्री तक गिर सकता है।