फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Box Office Report: jailer 2 vs Udta Teer nayi navelli Prahaar drishyam 3 Movie total earning and Collection

बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' की दस्तक से पहले 'जेलर 2' की कमाई गिरी? 'उड़ता तीर' समेत बाकी फिल्मों का रहा ऐसा हाल

Tue, 03 Nov 2026 09:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Nov 2026 09:55 AM IST
सार

  • फिल्म 'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है।
  • भारत में भी यह फिल्म 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई पार कर चुकी है।
  • कल सोमवार को 'जेलर 2' और थिएटर्स में लगी अन्य फिल्मों का हाल कैसा रहा? जानिए

विज्ञापन
Box Office Report: jailer 2 vs Udta Teer nayi navelli Prahaar drishyam 3 Movie total earning and Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रजनीकांत अभिनीत 'जेलर 2', आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। इनके अलावा कुछ अन्य फिल्में भी हैं। वीकएंड पर सभी के कलेक्शन में अच्छा खासा उछाल देखा गया था। मगर, कल सोमवार से सप्ताह की शुरुआत होने के बाद कलेक्शन में भी कमी दर्ज हुई है। जानिए कमाई के मामले में इनका हाल कैसा है?

विज्ञापन
Trending Videos

Box Office Report: jailer 2 vs Udta Teer nayi navelli Prahaar drishyam 3 Movie total earning and Collection
'जेलर 2' - फोटो : X

जेलर 2 का बॉक्स ऑफिस
रजनीकांत अभिनीत फिल्म 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रविवार को इसने 11.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया था। मगर, कल सोमवार को कमाई में अच्छी-खासी गिरावट आई है। कल 19वें दिन इसका कलेक्शन 3.40 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 459.71 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 812 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office Report: jailer 2 vs Udta Teer nayi navelli Prahaar drishyam 3 Movie total earning and Collection
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब

उड़ता तीर की कमाई में गिरावट
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अभिनीत यह फिल्म 16 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। इसकी शुरुआत धीमी हुई थी। मगर, इस स्पाई कॉमेडी फिल्म ने धीरे-धीरे बढ़त दर्ज की। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन औसत ही है। वीकएंड पर इसकी कमाई में उछाल आया था। रविवार को फिल्म का कलेक्शन 4.35 करोड़ रुपये रहा। वहीं, कल सोमवार को 11वें दिन कमाई 1.35 करोड़ रुपये हुई। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 43.47 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन

Box Office Report: jailer 2 vs Udta Teer nayi navelli Prahaar drishyam 3 Movie total earning and Collection
प्रहार-नई नवेली - फोटो : सोशल मीडिया

'प्रहार' और 'नई नवेली' का खेल खत्म
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' की हालत खस्ता है। वहीं, राजकुमार राव की 'प्रहार' का हाल भी अच्छा नहीं है। दोनों फिल्में अब टिकट खिड़की से विदा लेने की कगार पर हैं। रविवार को 40  लाख रुपये कमाने के बाद कल सोमवार को 18वें दिन 'नई नवेली' ने सिर्फ 14 लाख रुपये कमाए। वहीं, 'प्रहार' ने कल सोमवार को 18वें दिन 19 लाख कमाए। 'प्रहार' का टोटल नेट कलेक्शन 23.44 करोड़ रुपये हो गया है। 'नई नवेली' का कलेक्शन 26.89 करोड़ रुपये है।

Box Office Report: jailer 2 vs Udta Teer nayi navelli Prahaar drishyam 3 Movie total earning and Collection
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला

सिनेमाघरों में टिकी है दृश्यम 3 
अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' महीनेभर बाद भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। हालांकि, कमाई अब लाखों में सिमट गई है। रविवार को 31वें दिन इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल सोमवार यानी 32वें दिन कमाई 55 लाख रुपये रही। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन अब 377.91 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed