जाम से थमी शहर की रफ्तार: वाराणसी में धनतेरस पर जाम ने बढ़ाई मुसीबत, हर इलाके में जूझते रहे लोग
वाराणसी शहर में सामान्य दिनों की तरह त्योहार में भी जाम की समस्या बनी रही। धनतेरस पर बर्तनों और दीपावली की खरीदारी के चलते बाजार में दुकानों के बाहर सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनतेरस के दिन वाराणसी शहर की रफ्तार को जाम ने थाम लिया। शहर के हर इलाके में लोग जाम की समस्या से दो चार हुए। प्रमुख चौराहों के साथ बाजारों में भी लोग जाम खुलने का इंतजार करते रहे। लहरतारा-चांदपुर मार्ग, बेनिया चेतगंज और गिरजाघर चौराहा, रथयात्रा से सिगरा, चौकाघाट और अंधरापुल नदेसर और मैदागिन से चौक मार्ग सहित कई इलाकों में लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी।
शहर में सामान्य दिनों की तरह त्योहार में भी जाम की समस्या बनी रही। धनतेरस पर बर्तनों और दीपावली की खरीदारी के चलते बाजार में दुकानों के बाहर सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रही। इसके साथ ही सड़कों के किनारे बर्तनों, झालरों और सजावट के स्टॉल लगे रहे। जिससे यातायात बाधित हो गया।
इस दौरान वाहन चालक जाम से निकलने का प्रयास करते रहे। यातायात पुलिस और स्थानीय प्रशासन चौराहों और बाजारों में जाम खाली करने में लगे रहे। पुलिस को जाम खाली कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बौलिया में तो स्थानीय लोगों की मदद से जाम खुलवाया गया।
पढ़ेंः धनतेरस के दिन जीवनभर का दर्द: गाजीपुर में ट्रक से कुचलकर 6 की मौत, दर्दनाक हादसे की गवाह ये तस्वीरें
कैंट रोडवेज परिसर में बस की राह देखते रहे यात्री
त्योहार पर अपने-अपने घर जाने के लिए मंगलवार को कैंट रोडवेज पहुंचे यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ा। कैंट रोडवेज परिसर के प्लेटफार्म नंबर सात गोरखपुर-गाजीपुर एवं सोनौली सेवा पर घंटों तक बस नहीं पहुंची। जिससे वहां मौजूद गोरखपुर, गाजीपुर व मऊ जाने वाले यात्री बसों की राह देखते रहे।
यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न झेलनी पड़े इसके लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से तैयारी की गई थी। बावजूद इसके यात्रियों को बसों का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। गोरखपुर-गाजीपुर रूट पर रोजाना 30 से 35 बसों का संचालन होता है। आम दिनों की अपेक्षा त्योहार पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ होने से बसों की किल्लत देखने को मिल रही है। जो भी बसें परिसर में पहुंच रही हैं। वह तत्काल भर जा रही हैं।