फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devshayani Ekadashi 2023 Date and shubh muhurat Know rules and puja vidhi by astrologers of Kashi

Devshayani Ekadashi 2023: कब है देवशयनी एकादशी? काशी के ज्योतिषियों से जानें व्रत के नियम और शुभ मुहूर्त

Thu, 08 Jun 2023 10:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 08 Jun 2023 10:22 PM IST
सार

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहते हैं। मान्यता के अनुसार देवशयनी एकादशी से कार्तिक की देवोत्थान एकादशी तक चार महीने भगवान जब तक क्षीर सागर में शयन करेंगे, तबतक मांगलिक कार्य स्थगित रहेंगे।

विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2023 Date and shubh muhurat Know rules and puja vidhi by astrologers of Kashi
देवशयनी एकादशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवशयन के साथ ही चार महीने के लिए शहनाई की गूंज थम जाएगी। भगवान विष्णु के योगनिद्रा में जाने के बाद सभी मांगलिक कार्यों पर नवंबर तक के लिए विराम लग जाएगा। 26 जून को लग्न की अंतिम तारीख मिल रही है। अब केवल लग्न के लिए पांच ही शुभ मुहूर्त मिलेंगे। देवोत्थान एकादशी पर भगवान के जागने पर ही मांगलिक कार्य आरंभ होंगे।

विज्ञापन


श्री काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी तिथि की शुरुआत 29 जून को प्रात: 03.18 मिनट पर होगी और अगले दिन 30 जून को प्रात: 02.42 मिनट पर इसका समापन होगा। इस दिन रवि योग का निर्माण हो रहा है, जो सुबह 05.26 मिनट से शाम 04.30 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन

देवशयनी एकादशी का खास महत्व

व्रत का पारण 30 जून को दोपहर 1.48 बजे से शाम 4.36 बजे तक होगा। भगवान विष्णु के विश्राम की अवधि को चातुर्मास कहते हैं और इस दौरान मांगलिक कार्य शादी, मुंडन, गृहप्रवेश, उपनयन संस्कार करना वर्जित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: काशी विद्यापीठ में अब मुफ्त में टहलकर सेहत बना सकेंगे लोग, शुल्क लगाने का फैसला वापस

चतुर्मास में क्या करें क्या ना करें

चतुर्मास चार महीने का आत्मसंयम काल है। इसमें जप, तप, स्वाध्याय, पूजा पाठ करना शुभ फलदायी होता है। साल में पड़ने वाली 25 एकादशी में देवशयनी एकादशी का खास महत्व है। ज्योतिषाचार्य पं. दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि एकादशी के दिन साधकों को चावल, अनाज, मसाले जैसे विशिष्ट खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए और उपवास रखना चाहिए।

उपवास रखने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। इसके साथ देवशयनी एकादशी पर माता लक्ष्मी की उपासना करने से साधकों को धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है और जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।

जून में विवाह के मुहूर्त

Devshayani Ekadashi 2023 Date and shubh muhurat Know rules and puja vidhi by astrologers of Kashi
शादी, विवाह - फोटो : फाइल फोटो
  • 11 जून 2023: मुहूर्त - दोपहर 02:32 से 12 जून प्रातः 05:23 तक
  • 12 जून 2023: मुहूर्त - प्रातः 05:23 से प्रातः 09:58 तक
  • 23 जून 2023: मुहूर्त - प्रातः 11:03 से 24 जून प्रातः 05:24 तक
  • 24 जून 2023: मुहूर्त - प्रातः 05:24 से रात्रि 11:16 तक
  • 26 जून 2023: मुहूर्त - दोपहर 01:19 से प्रातः 05:25 तक
  • नवंबर- 23, 24, 27, 28 और 29
  • दिसंबर- 5, 6, 7, 8, 9, 11 और 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed