फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now people will walki free of cost in Kashi Vidyapith varanasi decision to impose fee withdrawn

Varanasi: काशी विद्यापीठ में अब मुफ्त में टहलकर सेहत बना सकेंगे लोग, शुल्क लगाने का फैसला वापस

Thu, 08 Jun 2023 06:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 08 Jun 2023 06:38 PM IST
सार

सुरक्षा के लिहाज से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में योग और सुबह-शाम की सैर पर शुल्क लगाने का फैसला वापस ले लिया गया है। हालांकि टहलने वालों को परिचय पत्र बनवाने की अनिवार्यता लागू रहेगी। इसके लिए उन्हें 100 रुपये अदा करने होंगे।

विज्ञापन
Now people will walki free of cost in Kashi Vidyapith varanasi decision to impose fee withdrawn
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में अब सुबह-शाम टहलने वालों को मासिक शुल्क नहीं देना होगा। जनता के विरोध को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा। दो दिन बाद ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने 500 रुपये मासिक शुल्क लगाने का फैसला वापस ले लिया।

विज्ञापन


हालांकि टहलने वालों को परिचय पत्र बनवाने की अनिवार्यता लागू रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर सुबह-शाम परिसर में टहलने के लिए 500 रुपये मासिक शुल्क और 250 रुपये शुल्क फोटोयुक्त पहचान पत्र बनवाने के लिए लगाया था।
विज्ञापन


इस फैसले का निर्देश छह जून को जारी किया गया था। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया। जनप्रतिनिधियों के साथ ही काशी की जनता ने भी 500 रुपये मासिक शुल्क को गलत ठहराया। बुधवार को परिसर में सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों की संख्या कम रही। तमाम लोग विश्वविद्यालय के गेट पर आए, लेकिन शुल्क लगने की बात सुनकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले- अखिलेश यादव जैसे लोगों ने माफिया को माननीय बनाया, अब यूपी बदला

वहीं, 10 लोगों ने परिसर में टहलने के लिए पंजीकरण कराया। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय पर शहर भर में किरकिरी हो रही थी। इसके बाद विश्वविद्यालय को शुल्क लगाने का फैसला वापस लेना पड़ा। कुलानुशासक प्रो. अमिता सिंह ने बताया कि काशी की जनता की मांग को देखते हुए 500 रुपये मासिक शुल्क का निर्णय निरस्त कर दिया गया है।

100 रुपये में बनेगा परिचय पत्र

अब परिसर में सुबह और शाम टहलने वाले नागरिकों को केवल परिचय पत्र बनवाना होगा। परिचय पत्र बनवाने के लिए उनसे 100 रुपये की धनराशि ली जाएगी। परिसर में टहलने के इच्छुक नागरिक आधार कार्ड एवं निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं एक नवीनतम पासपोर्ट फोटो के साथ शुल्क देकर कुलानुशासक कार्यालय से अपना परिचय पत्र बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed