फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees will have to wait longer to darshan Maa Vindhyavasini to guidelines of religious places in mirzapur

मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों को और करना पड़ेगा इंतजार, कल पंडा समाज संग अधिकारी के बाद होगा फैसला

Sun, 07 Jun 2020 09:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 07 Jun 2020 09:48 PM IST
सार

  • सही समय, शुभ मुहूर्त में विंध्याचल मंदिर के खुलेंगे पट।
  • मुख्यमंत्री की गाइडलाइन जिलाधिकारी के माध्यम से मिलने के बाद उसी अनुरूप मंदिर के पट खोले जाएंगे।
  • सामाजिक दूरी के साथ भक्त कर सकेंगे दर्शन, मंदिर प्रांगण को कराया जाएगा सैनिटाइज।

विज्ञापन
Devotees will have to wait longer to darshan Maa Vindhyavasini to guidelines of religious places in mirzapur
मां विंध्यवासिनी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो महीने से अधिक चले लॉकडाउन के बाद आठ जून से मंदिरों को खोले जाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके बावजूद श्री विंध्य पंडा समाज आम दर्शनार्थियों के लिए मां विंध्यवासिनी मंदिर खोलने को लेकर सहमत नहीं है। पदाधिकारी व सदस्यों का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन द्वारा मंदिरों के बाहर लगने वाली भीड़ को नियंत्रित करने व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराने का आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक मंदिरों को पूरी तरह से खोला जाना असंभव है। यह निर्णय रविवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर की छत पर हुई बैठक के दौरान लिया गया। 

विज्ञापन

 

Devotees will have to wait longer to darshan Maa Vindhyavasini to guidelines of religious places in mirzapur
मां विंध्यवासिनी

श्री विंध्य पंडा समाज के मंत्री भानु पाठक ने कहा कि मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में सिर्फ दो पुरोहित यानी दोनो गेट पर एक-एक पुरोहित बैठेंगे। विंध्यवासिनी मंदिर खोले जाने की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से विंध्याचल स्थित प्रशासनिक भवन पर आठ जून को श्रीविंध्य पंडा समाज के साथ बैठक की जाएगी। इस दौरान सभी लोग अपने-अपने सुझाव भी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed