फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali will be celebrated again in Kashi in the presence of PM Modi

वाराणसी : पीएम मोदी की मौजूदगी में काशी में फिर मनेगी ‘देव दीपावली’, दिसंबर में फिर सजेगी दीपमाला

Sun, 28 Nov 2021 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 Nov 2021 05:31 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के ऐतिहासिक अवसर पर उत्सवधर्मी काशी की गलियों से लेकर घाट तक दीपमाला सजाई जाएगी। राजघाट और चेतसिंह घाट से लेजर शो के जरिये गंगा की लहरों पर शिव महिमा का बखान होगा।

विज्ञापन
Dev Deepawali will be celebrated again in Kashi in the presence of PM Modi
file pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवों के स्वागत के लिए सदैव आतुर महादेव की नगरी काशी में 13 दिसंबर को फिर से देव दीपावली सा नजारा होगा। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के ऐतिहासिक अवसर पर उत्सवधर्मी काशी की गलियों से लेकर घाट तक दीपमाला सजाई जाएगी। राजघाट और चेतसिंह घाट से लेजर शो के जरिये गंगा की लहरों पर शिव महिमा का बखान होगा। विश्वनाथ मंदिर सहित काशी के अन्य देवालयों की भव्य सजावट के साथ दीपदान करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर की सुबह काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण देश के प्रमुख संतों की उपस्थिति में करेंगे। काशीपुराधिपति के 50 हजार वर्गमीटर में बनकर तैयार भव्य दरबार के लोकार्पण अवसर पर बनारस की विश्वविख्यात देव दीपावली की तर्ज पर दुनियाभर के शिवालयों को सजाने की योजना है। बाबा विश्वनाथ के भव्य दरबार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से लेकर प्रस्थान तक के विशेष अनुष्ठान का पूरा लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन


सभी सरकारी भवनों पर भी भव्य सजावट की जाएगी। शहर में व्यापार मंडल, व्यावसायिक संगठन, सामाजिक संगठन सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से सजावट व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में बनकर तैयार 19 भवनों के संचालन की रूपरेखा तय की जाएगी। इन्हीं भवनों में 14 दिसंबर से 14 जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रमों की शृंखला के आयोजन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की प्रमुख नदियों के जल से होगा बाबा का अभिषेक
13 दिसंबर को विश्वनाथ धाम में होने वाले पूजा-पाठ में भारत की प्रमुख नदियों के जल से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया जाएगा। द्वादश ज्योतिर्लिंग के प्रमुख पुजारियों को भी इस आयोजन का आमंत्रण भेजा जा रहा है। इसके साथ ही अलग-अलग संप्रदाय के प्रमुख संतों को भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed