फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev deepawali preparation is going fast in varanasi

देव दीपावली को लेकर घाटों पर तैयारियां जोरों पर, पुताई और सजावट का चल रहा काम

Sun, 18 Nov 2018 05:57 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 18 Nov 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
Dev deepawali preparation is going fast in varanasi
देव दीपावली को लेकर तैयारियां - फोटो : amar ujala
काशी में देव दीपावली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। घाटों पर सफाई होने लगी है और घाट किनारे के भवनों के रंगाई-पुताई का कार्य भी अपने अंतिम चरण में है। साथ ही सरकारी भवनों के सजावट का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


काशी में कार्तिक माह में मनाई जाने वाली देव दीपावली के लिए मुख्य आयोजन दशाश्वमेध और राजेन्द्र प्रसाद घाट पर होगा। इसको लेकर पुताई का कार्य किया जा रहा है। राजेन्द्र प्रसाद घाट पर बने सीवेज पंपिंग स्टेशन पर पुताई करके नई पेंटिंग बनाई जाने लगी है।
विज्ञापन


उस पर लाइट लगाई जा रही हैं। ताकि देव दीपावली के दिन वह दूर से ही सुंदर दिखे। इसके अलावा घाटों के किनारे सफाई का काम भी किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से सभी घाटों पर दो-दो मशीनें लगाकर उनकी धुलाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्कण्डेय व गौरी शंकर महादेव घाट पर जलेंगे हजारों दीप

Dev deepawali preparation is going fast in varanasi
देव दीवाली
देव दीपावली पर मार्कण्डेय व गौरीशंकर महादेव घाट पर 51-51 हजार मिट्टी के दीप जलाए जाएंगे। मां जाह्नवी प्रज्ञा सेवा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय शामिल होंगे। अध्यक्षता रविदास मंदिर के महंत आचार्य भारत भूषण करेंगे। यह जानकारी संयोजक कुंदन सिंह ने दी है। इसी तरह कैथी में छोटा शिवाला घाट पर भी 21 हजार दीप जलाए जाएंगे।

ढाखा स्थित गौरीशंकर महादेव धाम पर तीन दिवसीय श्रीराम कथा एवं रासलीला का आयोजन 20 नवम्बर से प्रारंभ होगा। श्री गौरी शंकर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष पं. प्रभुनाथ चौबे ने बताया कि संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन मानस मर्मज्ञ पं श्रद्धेय प्रकाश मिश्र करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed