फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali 16 lakh diyas lit on ghat Ganga Mahotsav first time on Assi American artists will perform

देव दीपावली : घाट पर जलेंगे 16 लाख दीये, अस्सी पर पहली बार होगा गंगा महोत्सव; अमेरिकी कलाकार देंगे प्रस्तुति

Sun, 10 Nov 2024 09:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 09:48 AM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली और गंगा महोत्सव को लेकर तैयारियों तेज हो गई हैं। अधिकारी और स्थानीय स्तर पर लोग अपने-अपने काम कर रहे हैं। घाटों पर बैरिकेडिंग भी की जा रही है। सुरक्षा को लेकर इस बार जल पुलिस काफी सक्रिय रहेगी।

विज्ञापन
Dev Deepawali 16 lakh diyas lit on ghat Ganga Mahotsav first time on Assi American artists will perform
घाट पर देव दीपावली की तैयारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा महोत्सव पहली बार अस्सी घाट पर होगा। अब तक राजघाट पर होता रहा है। 15 नवंबर को देव दीपावली पर 16 लाख दीये जलाए जाएंगे। साथ ही देव दीपावली पर एक अमेरिकन ग्रुप समूह गायन की प्रस्तुत देगा तो नृत्य प्रस्तुति कोलकाता ग्रुप की ओर से दी जाएगी।

विज्ञापन




12 नवंबर, 13 और 14 नवंबर को होने वाले गंगा महोत्सव में पद्मभूषण साजन मिश्रा के अलावा हैदराबाद, कोलकाता, हरियाणा, मुंबई, अयोध्या, झांसी, मथुरा के कलाकार प्रस्तुति देंगे। देव दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा अन्य कई वीवीआईपी पहुंच सकते हैं। इसी दिन नमो घाट का लोकार्पण होना है। इसमें मुख्यमंत्री के अलावा कई कैबिनेट मंत्री और कई देशों के राजदूतों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे लेकर प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि देव दीपावली पर प्रशासन की ओर से 16 लाख दीये जलाने का इंतजाम किया गया है। इसमें 11 लाख दीये प्रशासन की ओर से और पांच लाख दीपक आम जनमानस के सहयोग से जलाए जाएंगे। गंगा महोत्सव में होने वाले सभी कार्यक्रम शाम 5 बजे से रात एक बजे तक होंगे। उन्होंने बताया कि देव दीपावली पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम गंगा किनारे सभी घाटों पर शाम 5:30 से 6:20 बजे तक होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार और आकर्षक होगा दृश्य
नमो घाट पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन शाम पांच बजे होगा। यहां फायर क्रैकर शो शाम 6.20 से 6.25 तक और गंगा आरती शाम 7 बजे से 7.45 तक होगी। लेजर लाइट एंड साउंड शो चेत सिंह घाट पर 7.20 से 07.45 तक किया जाएगा। इसके बाद लेजर लाइट एंड साउंड शो चेत सिंह घाट पर (वीआईपी हेतु) 8.00 से 8.25 तक किया जाएगा। ग्रीन फायर क्रैकर शो काशी विश्वनाथ धाम के सामने शाम 8.45 से 8.55 तक होगा। काशी विश्वनाथ धाम पर बटुकों द्वारा आरती एवं शंख वादन किया जाएगा।

देव दीपावली पर देशभर से कौन-कौन वीवीआईपी शामिल होंगे। इस पर डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि अभी तक उनके पास किसी भी वीवीआईपी कार्यक्रम की सूचना नहीं है। 

देव दीपावली पर अमेरिका का ग्रुप करेगा नृत्य : देव दीपावली पर मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन नमो घाट पर होगा। इसमें सुजाता विन्जुमुरी द्वारा समूह गायन कार्यक्रम (अमेरिकन ग्रुप), प्रिंस डांस ग्रुप नई दिल्ली और शलाघी बैनर्जी कोलकाता द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

12 नवंबर को पद्मभूषण पंडित साजन मिश्र देंगे प्रस्तुति : गंगा महोत्सव में 12 नवंबर को पद्मभूषण पंडित साजन मिश्र, आराधना सिंह, काश सुप्रिया शाह, पारसनाथ यादव, विपुल चौबे, शिवशंकर विश्वकर्मा, डाॅ. यारिमन सिंह, हिमांशी कतराड्डा, काशी रस बैंड, विदूषी डॉ. नयनीता चौधरी अपनी प्रस्तुति देंगे।

Dev Deepawali 16 lakh diyas lit on ghat Ganga Mahotsav first time on Assi American artists will perform
गंगा किनारे की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला

गंगा में उतरेगी 1200 स्क्वायर फीट की फ्लाेटिंग स्क्रीन
देव दीपावली पर गंगा में तैरने वाले सबसे बड़े फ्लोटिंग स्क्रीन की शुरुआत होगी। 12 सौ स्क्वायर फीट के फ्लोटिंग स्क्रीन पर काशी की विरासत, बाबा विश्वनाथ की आरती, ब्रांड प्रमोशन और टूरिज्म प्रमोशन का प्रसारण किया जाएगा। गंगा में सैर के दौरान पर्यटक प्रदेश सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को इस फ्लोटिंग स्क्रीन पर देख सकेंगे।

संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षय आनंद ने बताया कि प्रशासन से फ्लोटिंग स्क्रीन के संचालन के लिए अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही देव दीपावली से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। फ्लोटिंग स्क्रीन पर काशी विश्वनाथ मंदिर की आरती का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। स्क्रीन गंगा की धारा के बीच दिखेगी, जिसे घाट पर बैठे सैलानी भी देख सकेंगे।

श्रद्धालुओं को न हो दिक्कत, सुगम हो यातायात
गंगा महोत्सव, कार्तिक पूर्णिमा स्नान और देव दीपावली पर शहर आने वाले श्रद्धालुओं / पर्यटकों को किसी किस्म की दिक्कत न होने पाए। यातायात, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर समय से क्रियान्वयन कराया जाए। यह निर्देश अपने कैंप कार्यालय में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरेट के पुलिस अफसरों को दिए। 

पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुगम यातायात लिए अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की तीनों जोन के डीसीपी रोजाना समीक्षा करें। यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। त्योहारों के दृष्टिगत आमजन को किसी किस्म की समस्या न हो। गंभीर आपराधिक प्रकरणों में गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध एनएसए, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो। तीनों जोन के डीसीपी कार्रवाई की मॉनिटरिंग करें। 

जनशिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण हो। इसकी मॉनिटरिंग अफसर अच्छे से करें। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं से महिला पुलिस कर्मी नियमित संवाद कर उन्हें सरकार की सभी हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताएं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों की नियमित ब्रीफिंग कर उनकी कार्यक्षमता को उन्नत करें। इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) डॉ. के एजिलरसन, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा और तीनों जोन के डीसीपी, एडीसीपी व एसीपी मौजूद रहे। 

लाइफ जैकेट पहने बगैर कोई नहीं बैठेगा नाव पर
लाइफ जैकेट पहने बगैर कोई भी व्यक्ति नाव पर नहीं बैठेगा। नाव की क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठेंगे। सभी नाविक अपने नाव पर बोर्ड लगाएंगे कि उनकी नाव की निर्धारित क्षमता क्या है। ये निर्देश अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा ने देव दीपावली के मद्देनजर शनिवार को भेलूपुर स्थित एक होटल में नाविकों को दिए। 

अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी नाविक अपने नाव पर सुरक्षा के दृष्टिगत लाइफ जैकेट, टाॅर्च, रस्सा, लाउड हेलर जरूर रखें। कोई भी नाविक नशे की हालत में नाव नहीं चलाएगा। नशे की हालत में सवारी रहे तो उसे भी नाव पर नहीं बैठाएगा। 

देव दीपावली पर नावों के आवागमन के लिए निर्धारित रूट पर ही नौका संचालन होगा। सभी नाविक अपना-अपना पहचान पत्र साथ में रखेंगे और पर्यटकों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग लेंगे।

अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी एसीपी और थानाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके निर्देशों का कड़ाई से पालन हो। जो कोई नाविक निर्देशों का पालन न करे, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, एनडीआरएफ के उप सेनानायक राम भुवन, एसीपी कोतवाली डॉ. ईशान सोनी, एसीपी भेलूपुर धनंजय मिश्रा, एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed