फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya will review tomorrow

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या कल करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा 

Sat, 07 Oct 2017 02:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 07 Oct 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya will review tomorrow
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के रविवार को शहर में रहेंगे। प्रोटोकॉल के मुताबिक वह आठ अक्तूबर की अपराह्न एक बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर सर्किट हाउस आएंगे।
विज्ञापन


यहां पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मलदहिया स्थित शुभम बैंक्वेट हाल में जीएसटी पर आधारित आर्थिक सुधार के सौ दिन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद सांस्कृतिक संकुल में स्वदेशी मेले का उद्घाटन करेंगे। शाम साढ़े छह बजे बाबतपुर से लखनऊ प्रस्थान करेंगे। 

 

22 को आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ

Deputy CM Keshav Prasad Maurya will review tomorrow
योगी - फोटो : self
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 अक्तूबर को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ सकते हैं। प्रशासन को शासन की ओर से इसके शुरुआती संकेत मिले हैं। सूत्रों की मानें तो योगी आदित्यनाथ 22 अक्तूबर को आएंगे और 23 की शाम को वापस जाएंगे।

इस दौरान वह किसी तहसील और एक थाने का निरीक्षण कर सकते हैं। वाराणसी में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
चर्चा यह भी है कि सीएम 26 अक्तूबर को वाराणसी आएंगे और वह मोरारी बापू के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed