फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dengue outbreak increased, figure crossed 170

डेंगू का बढ़ा प्रकोप, आंकड़ा 170 के पार

Sat, 30 Oct 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak increased, figure crossed 170
जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले नौ दिन में 13 नए मरीज मिल चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि आधे से अधिक बच्चे और युवा हैं। कुछ का घर पर इलाज चल रहा है जबकि कुछ को अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुक्रवार को भी जिले में तीन मरीज मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 174 हो गई है। पिछले साल केवल 4 मरीज मिले थे। लोगों से आसपास सफाई की अपील की जा रही है। जुलाई से अक्तूबर चार महीने में ही मिलने वाले 174 मरीजों में शहरी सीमा में 150 जबकि 24 मरीज ग्रामीण इलाकों से हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बजरडीहा में चार साल की बच्ची, पहड़िया में 19 वर्षीय युवती, बसही में 18 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पिछले दस दिन में जो 13 नए मरीज मिले हैं, उसमें भी 10 साल के पांच बच्चे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों के घर वालों को उनकी सेहत पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है। शुक्रवार को 1793 घरों में सर्वे के दौरान एक घर में डेंगू का लार्वा मिला है।
विज्ञापन

82 मरीजाें का चल रहा इलाज
सरकारी और निजी अस्पतालों में 82 मरीजों का इलाज चल रहा है। सबसे ज्यादा 22 मरीज दीनदयाल में भर्ती हैं जबकि बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में 12, मंडलीय अस्पताल में 9 का इलाज चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडे ने बताया कि का प्रकोप कम करने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed