फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demonstration by Gram Rozgar Sevaks sloganeering at Chiraigaon Block Headquarters

Varanasi News: ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, चिरईगांव ब्लॉक मुख्यालय पर की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन

Mon, 05 May 2025 08:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 05 May 2025 08:30 PM IST
सार

ग्राम रोजगार सेवकों ने चिरईगांव ब्लॉक मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को अभी तक लागू नहीं किया गया है लिहाजा जल्द ही इस पर विचार की मांग की।
 

विज्ञापन
Demonstration by Gram Rozgar Sevaks sloganeering at Chiraigaon Block Headquarters
ग्राम रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चिरईगांव उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर सोमवार को चिरईगांव ब्लॉक के ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। संघ के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रोजगार सेवकों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्र होकर अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जताई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल ही में लखनऊ में आयोजित रोजगार सेवकों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को अब तक लागू नहीं किया गया है, जिससे सेवकों में असंतोष व्याप्त है। प्रमुख मांगों में ग्राम रोजगार सेवकों को पंचायत सहायक के पद पर समायोजित किया जाए।
विज्ञापन


इसके साथ राज्य कर्मचारी का दर्जा देना, मानदेय को प्रशासनिक मद से हटाकर समान वेतन लागू करना, मनरेगा के अतिरिक्त ग्राम विकास विभाग के अन्य कार्यों को भी जॉब चार्ट में शामिल करना और सेवा के दौरान मृत्यु होने पर 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा, जो मुख्यमंत्री को संबोधित था। ज्ञापन सौंपते समय बरसाती पटेल, तेज बहादुर यादव, दुर्गावती, रागिनी यादव, योगेश प्रताप सिंह, सीता वर्मा और शिवजतन यादव समेत कई अन्य ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed