फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   demand for caste census is justified Subhashini Ali said when will this necessary process be done in UP

Varanasi: जातिगत जनगणना की मांग जायज, सुभाषिनी अली बोलीं- यूपी में यह जरूरी प्रक्रिया कब

Sat, 09 Sep 2023 05:02 PM IST
varanasi Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Sep 2023 05:02 PM IST
सार

सीपीएम की पूर्व सांसद और पोलित ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली ने शनिवार को वाराणसी के ओदार राजातालाब में पार्टी की ओर से आयोजित सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना के लिए हम सभी को मिलकर सरकार पर दबाव बनाना होगा। 

विज्ञापन
demand for caste census is justified Subhashini Ali said when will this necessary process be done in UP
आमसभा को संबोधित करतीं सीपीएम की पूर्व सांसद सुभाषिनी अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीपीएम की पूर्व सांसद और पोलित ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली ने कहा कि सरकार जातिगत जनगणना से घबरा रही है। वह नहीं चाहती कि समाज में पिछड़ी जातियों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में पता चले। वह शनिवार को वाराणसी के ओदार राजातालाब में पार्टी की ओर से आयोजित सभा में बोल रही थीं। जाति जनगणना की मांग को जायज ठहराते हुए सुभाषिनी अली ने पूछा कि यह जरूरी प्रक्रिया यूपी में कब शुरू होगी। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना के लिए हम सभी को मिलकर सरकार पर दबाव बनाना होगा।

विज्ञापन


बताया कि कई तरह के सवाल जनगणना के समय पूछे जाते हैं। जाति संबंधित सूचना ले लेने से सरकार को क्या दिक्कत आ जाएगी। वहां उपस्थित जनता से उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना के आधार पर ही लोगों को आरक्षण मिलते हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किस जाति के कितने लोग हैं।
विज्ञापन


 सपा नेता व सेवापुरी विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि जातिगत जनगणना कराया जाना यूपी में बेहद जरूरी है। यह गांव, शहर, देश की जनता का अधिकार भी है। सीपीएम के राज्य सचिव डॉ. हीरालाल यादव ने जातीय जनगणना से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैया राजभर और संचालन नंदलाल पटेल ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर, अपना दल कमेरावादी के जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल, पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed