फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Defying the orders of the Commissioner of contractors

ठेकेदारों का कमिश्नर के आदेश को भी ठेंगा

Thu, 07 Apr 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Thu, 07 Apr 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
Defying the orders of the Commissioner of contractors
किसी दिन हो सकता है बड़ा हादसा
सेतु निगम और उसके ठेकेदार, मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण के आदेशों को भी नहीं मानते। मंडुवाडीह में रेलवे ओवर ब्रिज और चौकाघाट में फ्लाईओवर का निर्माण मनमाने तरीके से कराया जा रहा है। सेतु निगम और ठेकेदारों को किसी की जान की परवाह नहीं, बस जैसे-तैसे काम कराया जा रहा है। कार्यस्थल पर न तो ठीक से बैरिकेडिंग कराई गई है और न कर्मचारियों को जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। सुरक्षा मानकों के प्रति ऐसी ही लापरवाही मंडुवाडीह आरओबी निर्माण में भी बरती जा रही है।
विज्ञापन



चौकाघाट से लहरतारा कैंसर अस्पताल तक वाईशेप में बनने वाले फ्लाईओवर का निर्माण कार्य दोनों छोर से कराया जा रहा है। चौकाघाट और लहरतारा के पास निर्माण के लिए सड़क पर गड्ढे खोदे गए हैं लेकिन बैरिकेडिंग तक नहीं कराई गई है। जगह-जगह लोहे के बैरिकेड रखे गए हैं लेकिन उन्हें भी न तो एक सीध में रखा गया है और न ही आपस में जोड़ा गया है। वाहनों के आते-जाते जरा सा झटका लग जाए तो बैरिकेड लुढ़क जाएंगे और वाहन सीधे कार्यस्थल की तरफ जा पहुंचेंगे। यह हाल तब है जब इस मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक दबाव है। सुरक्षा मानकों की ऐसी ही अनदेखी मंडुवाडीह-महमूरगंज आरओबी में भी की जा रही है। यहां सेतु निगम ने लगभग पिलर और स्लैब ढालने का काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन



पुल पर अब रेलिंग बनाई जा रही है लेकिन जाली तक नहीं लगाई गई है। ऊपर काम चल रहा है और नीचे से लोग आ-जा रहे हैं। मंडलायुक्त ने सेतु निगम और ठेकेदारों को सख्त निर्देश था कि चौकाघाट-मंडुवाडीह में निर्माण निर्धारित सुरक्षा मानक के साथ कराए जाएं। कमिश्नर के सामने सेतु निगम ने उनके निर्देश पर सहमति तो जता दी पर पालन आज तक नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed