फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Defying airport security

हवाई अड्डे की सुरक्षा को ठेंगा

Mon, 09 Jan 2017 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 09 Jan 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित होने के बाद भी हवाई अड्डे के ऑपरेशनल एरिया, रनवे और एप्रन तक का वीडियो और फोटो बाहरी लोग आसानी से बना रहे हैं। रोजाना तमाम बाहरी लोगों को वहां फोटो और वीडियो बनाते देखा जा सकता है। पिछले वर्ष हुई बैठकों में यह भी अहम् मुद्दा था कि हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए इसकी बाउंड्रीवाल को ऊंचा किया जाए। चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने के लिए मुख्यालय को भी सूचित किया गया। बावजूद इसके यह काम अब तक नहीं हो सका।
विज्ञापन



एयरपोर्ट के संवेदनशील स्थानों का फोटो और वीडियो बाहरी लोगों द्वारा तीन स्थानों से तैयार की जाती है। इन स्थानों को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चिह्नित भी किया जा चुका है लेकिन यहां सुरक्षा के प्रबंध आज तक न किए जा सके। पिछले वर्ष एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा वीडियोग्राफी किए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने रिपोर्ट भेजी थी। तब एयरपोर्ट अथॉरिटी ने चहारदीवारी के चारों तरफ  दीवारों पर लिखवा दिया कि हवाई अड्डे के अंदर का फोटो और वीडियो बनाया जाना निषेध है।
विज्ञापन



हवाई अड्डे से मंगारी की तरफ जाने वाली सड़क पर मोड़ के पास सुबह से शाम तक सड़क से गुजरने वाले लोग वाहन खड़ा करके विमानों का संचालन देखते हैं और मोबाइल से वीडियो और फ ोटो बनाते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर सड़क किनारे वाहन खड़ा करके भी मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाए जाते हैं। हवाई अड्डे के अंदर गेट संख्या तीन के बगल में पार्किंग चार्ज लेने वाले द्वितीय गेट के पास भी लोग पावर हाउस के बगल में स्थित मिट्टी के ढेर पर खड़े होकर वीडियो और फ ोटो बनाते हैं। यहां से एप्रन और रनवे काफी नजदीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed