फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deepotsav at Vishwanath Dham to mark PM Modi achievement State President Pankaj Chaudhary will also light lamp

Varanasi News: पीएम मोदी की उपलब्धि पर विश्वनाथ धाम में दीपोत्सव, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी जलाएंगे दीप

Wed, 10 Jun 2026 01:11 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 10 Jun 2026 01:11 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले के सांसद नरेंद्र मोदी ने लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड तोड़ा है। ऐसे में काशी में बुधवार की सुबह से जश्न मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Deepotsav at Vishwanath Dham to mark PM Modi achievement State President Pankaj Chaudhary will also light lamp
Kashi Vishwanath Dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के सांसद नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसका जश्न बुधवार को संसदीय क्षेत्र काशी में भी मनाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दीपोत्सव होगा।

विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शाम 4:30 बजे लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय में बच्चों से मुलाकात करेंगे। शाम 6 बजे काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे। भव्य दीपोत्सव में शामिल होंगे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के सर्वाधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ा है। यह इतिहास में दर्ज हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की जिला और महानगर इकाई द्वारा बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सेवा किया। जनजागरण अभियान चलाया गया। सुबह 6 बजे अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों, प्रमुख मंदिरों, घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है।


सुबह 8 बजे से मंदिरों में दर्शन-पूजन किया गया। प्रसाद वितरित किया गया। अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों, अनाथालयों और सेवा संस्थानों में फल, दवा, वस्त्र, साबुन सहित आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed