फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Decorated kite market in Kashi: This time Modi with the gait of a cheetah will be seen on kites

काशी में सजा पतंग का बाजार: इस बार पतंगों पर नजर आएंगे चीते की चाल वाले मोदी, इस पतंग की मांग है हाई

Sun, 01 Jan 2023 10:19 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 01 Jan 2023 10:19 AM IST
सार

मकर संक्रांति पर इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली पतंगों की ज्यादा मांग है। समर्थक उनकी तस्वीर वाली पतंग खरीदने के लिए 200 रुपये तक खर्च करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे में पतंगों में राजनीतिक रंग भी देखने को मिल रहा है। बाजार में दिवंगत पंजाबी गायक सिधू मूसा के अलावा कार्टून चित्रों वाली पतंगे खूब छायी हुई हैं।

विज्ञापन
Decorated kite market in Kashi: This time Modi with the gait of a cheetah will be seen on kites
इस बार पतंगों पर नजर आएंगे चीते की चाल वाले मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा दशकों पुरानी है। मांझे और पतंग से हुनर दिखाना लोगों को बेहद पसंद है। बरेली का मंझा, दिल्ली की पतंग की सबसे ज्यादा मांग हैै।

विज्ञापन

मकर संक्रांति पर इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली पतंगों की ज्यादा मांग है। समर्थक उनकी तस्वीर वाली पतंग खरीदने के लिए 200 रुपये तक खर्च करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे में पतंगों में राजनीतिक रंग भी देखने को मिल रहा है। बाजार में दिवंगत पंजाबी गायक सिधू मूसा के अलावा कार्टून चित्रों वाली पतंगे खूब छायी हुई हैं। खास बात यह है कि बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अन्य किसी भी नेता की पतंग दुकानदार लेकर नहीं आए हैं। हालांकि, कुछ लोग राहुल गांधी और अखिलेश यादव के चित्र वाली पतंग की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोदी की पतंग बनी पहली पसंद

Decorated kite market in Kashi: This time Modi with the gait of a cheetah will be seen on kites
बाजार में दिवंगत पंजाबी गायक सिधू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला
औरंगाबाद में पतंग व्यापारी सुमित ने बताया कि उनके यहां बड़ी पतंगों की मांग रहती है। मकर संक्रांति पर उड़ाने के लिए अभी से लोग पतंग ले जा रहे हैं। युवा मोदी वाली पतंग की खरीदारी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस पतंग पर एक तरफ पीएम का चित्र है, तो दूसरी तरफ चीते की आकृति बनी हुई है। पतंग के जरिए 2023 के स्वागत का संदेश भी दिया जा रहा है।
प्रिंटेड पतंगों का भी क्रेज
बच्चों में कार्टून किरदार वाले पतंगों की खूब मांग है। पतंगों पर बेन टेन, बार्बी, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, शिवा, कृष्णा कार्टून के चित्र बने हुए हैं। बाजार में रामपुर और मुरादाबाद की प्रिंटेड पतंगों का क्रेज सबसे अधिक है। बनारस सहित आसपास के जिलों के व्यापारियों ने इन पतंगों की खरीदारी पर ज्यादा जोर दिया है। पिछली बार के मुकाबले दाम में बहुत अंतर नहीं है। चार से लेकर 300 रुपये तक की पतंगें बाजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed