Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Death generator mechanic Father alleges murder contractor brother delivers body home family faces crisis

जनरेटर मिस्त्री की मौत: पिता ने लगाया हत्या का आरोप, ठेकेदार के भाई ने घर पहुंचाया शव; परिवार के सामने संकट

Thu, 26 Nov 2026 05:45 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 26 Nov 2026 05:45 AM IST
सार

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के औका गांव में जनरेटर मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक बरात में काम करने गया था। रात में ठेकेदार के भाई ने उसका शव घर पहुंचाया। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Death generator mechanic Father alleges murder contractor brother delivers body home family faces crisis
विनोद यादव की फाइल फोटो और बिलखतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

जनरेटर और लाइट सजावट का काम करने वाले विनोद यादव (26) की सोमवार की रात में मौत हो गई। पिता ने ठेकेदार और उसके साथियों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजपुर रुखार गांव निवासी विनोद यादव जनरेटर और लाइट सजावट का काम करता था। उसके पिता रामफेर यादव के अनुसार विनोद ने कुछ समय पहले यह काम छोड़ दिया था। 

विज्ञापन


करीब 10 दिन पहले महराजगंज पड़ाव निवासी ठेकेदार प्रदीप विश्वकर्मा उसे दोबारा काम पर ले गया था। सोमवार को प्रदीप उसे बक्शा थाना क्षेत्र के औका गांव निवासी फुन्नन निषाद के यहां शादी समारोह में काम करने के लिए ले गया था। वहां मेहंदी और भतवान की रस्म थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

रात में परिजनों को फोन कर बताया कि विनोद को चक्कर आया और वह गिर गया है। उसे उपचार के लिए बदलापुर ले जाया गया है। पिता ने प्रदीप को फोन कर अस्पताल का पता पूछा तो उसने आने से मना करते हुए कहा कि वे लोग शव लेकर घर आ रहे हैं। कुछ देर बाद प्रदीप का भाई सोचन विश्वकर्मा वाहन से विनोद का शव लेकर घर पहुंचा। 

पिता का आरोप है कि उनके बेटे के साथ कुछ गलत हुआ है। महराजगंज के कार्यवाहक थानाध्यक्ष मुरलीधर राव ने बताया कि पिता के प्रार्थना पत्र पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल बक्शा थाना क्षेत्र में होने के कारण प्राथमिकी वहीं दर्ज होगी।

विज्ञापन

पत्नी और दो मासूम बच्चों के सामने भविष्य का संकट
महराजगंज। लाइट, जनरेटर और बिजली सजावट का काम करने वाले विनोद यादव की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके जाने से पत्नी, दो मासूम बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

विनोद तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई अनिल यादव परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं, जबकि मंझले भाई कल्लू भी रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। वर्षों पहले उनकी पत्नी का निधन हो चुका था। ऐसे में विनोद अपने पिता के साथ गांव में रहकर खेती-बाड़ी के साथ जनरेटर, लाइट और बिजली सजावट का काम करते थे। 

विनोद की मौत के बाद 23 वर्षीय पत्नी वंदना यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। एक माह पहले ही उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। वह बार-बार यही कहते हुए बेसुध हो जा रही हैं कि मेरे राम आधे रास्ते में ही मेरा साथ छोड़ गए। चार वर्षीय बड़ा बेटा हिमांशु पिता को तलाशती निगाहों से देख रहा है, जबकि एक माह का छोटा बेटा शौर्य इस दुखद घटना से पूरी तरह अनजान है। पिता इस घटना से अवाक हैं तो मां राजदेई देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

कौन बनेगा परिवार का सहारा
विनोद की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल पत्नी वंदना और दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर खड़ा हो गया है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, परवरिश और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी कौन उठाएगा, यह चिंता परिजनों को सता रही है। 23 वर्षीय पत्नी और दो मासूम बच्चों के सामने अब जिंदगी की लंबी राह और भविष्य की अनिश्चितता बड़ी चुनौती बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed