फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dead body of middle-aged man found hanging from tree in garden in Varanasi

Varanasi News: बगीचे में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, टहलते समय ग्रामीणों ने देखा तो उड़ गए होश

Mon, 10 Jun 2024 03:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 10 Jun 2024 03:02 PM IST
सार

वाराणसी जिले के चिरईगांव चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनपुरा में सोमवार की सुबह एक अधेड़ का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब लोग टहलने के लिए सुबह बगीचे से होकर जा रहे थे। लोगों ने पेड़ पर फंदे से लटकता शव देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस व घरवालों को दी। 

विज्ञापन
dead body of middle-aged man found hanging from tree in garden in Varanasi
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चिरईगांव चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनपुरा में सोमवार को प्रातः काल रिंगरोड फेज दो के पास एक आम के बगीचे में गांव के ही मंगली राजभर (55) पुत्र महंगी राजभर का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने फंदे पर लटकता शव देखा तो उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने नजदीक पहुंच कर देखा तो उसकी पहचान कर मृतक के परिवार के साथ ही पुलिस चौकी चांदपुर के प्रभारी दिलेश को सूचना दी। थोड़ी ही देर में परिजनों व पुलिस के साथ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए और मौके का मुआयना किया। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार मृतक मूल रूप से ग्राम पंचायत चिरईगांव का निवासी था। ग्राम पंचायत बभनपुरा में उसका ननिहाल और ससुराल दोनों था। उसने लगभग 30 साल पहले यहां जमीन खरीदी थी और उसी पर मड़हा बनाकर परिवार सहित रहता था। इन दिनों जमीन संबंधी कुछ मामले व मकान बनवाने को लेकर वह काफी तनाव में रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका है कि इन्हीं कारणों से उसने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियों का रो- रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े बेटे रवि राजभर ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed