फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dead body of laborer found in field in Azamgarh

Azamgarh News: रात में खाना खाने के बाद सोया मजदूर, सुबह सरसो के खेत में मिला शव; हत्या की आशंका

Thu, 28 Nov 2024 12:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 28 Nov 2024 12:47 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर का शव गुरुवार को सरसो के खेत में मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
dead body of laborer found in field in Azamgarh
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरा गांव में सरसो के खेत में गुरुवार की सुबह एक मजदूर का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। वहीं लोगों द्वारा गमछे से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


यह है मामला
कंदरा गांव में स्थित सपा विधायक रमाकांत यादव के ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए झारखंड प्रांत के जिला और थाना गुमला निवासी जय श्री साहू (35) पुत्र किशोर साहू एक दिन पहले ही मजदूरी करने के लिए पहुंचा था। उसका चचेरा भाई विकास छह माह से भट्ठे पर मजदूरी का काम करता है। 
विज्ञापन


उधर, जय श्री साहू बुधवार की रात वह खाना खाकर सोने चला गया। सुबह लोगों ने भट्ठे से कुछ दूरी पर स्थित सरसो के खेत में शव देखा। जिसमें गले में लाल गमछा लिपटा हुआ था। शव की शिनाख्त उसके भाई ने जय श्री साहू के रूप में की। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ आला अधिकारी भी पहुंच गए। उनके द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की कार्रवाई की गई। मृतक दो पुत्रों का पिता था। पत्नी दिल्ली में मजदूरी का काम करती है और बच्चे झारखंड में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed