फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead Bodies of two youths found under suspicious circumstances in Varanasi

दो शव मिलने से मचा हड़कंप: कमरे व बाथरूम के पास मिलीं लाशें, हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Thu, 04 Jun 2026 12:15 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 04 Jun 2026 12:15 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में दो युवकों के शव बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू किया। 

विज्ञापन
Dead Bodies of two youths found under suspicious circumstances in Varanasi
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के चोलापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव में निर्माणाधीन मकान में अभिजीत गांगुली (47) निवासी लालपुर, पांडेयपुर और निहला सिंह (42) निवासी जौनपुर की लाश मिली। दोनों दोस्त थे और एक ही साथ रहते थे। अभिजीत का शव कमरे में मिला जबकि निहला सिंह का शव बाथरूम में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; Varanasi News Today: ध्यान भटकाने के लिए उपली के ढेर में लगाई आग फिर उठा लेकर गए नकदी और जेवरात, पढ़ें- खबरें
विज्ञापन


डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि नाक, खून और मुंह से झाग निकल रहा था। पास में विषाक्त पदार्थ का पैकेट मिला। प्रथमदृष्टया मौत की वजह विषाक्त पदार्थ सेवन प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ होगी। पुलिस दूसरे एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। वहीं, परिजनों ने दोनों की हत्या की आशंका व्यक्त की। पुलिस के अनुसार, शाहजहांपुर में हुई लूट के मामले में दोनों आरोपी थे। इस मामले में दोनों की कोर्ट में तारीख भी पड़ने वाली थी। पुलिस के अनुसार, अभिजीत और निहला सिंह मजदूरी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पहले कोलकाता से आकर अभिजीत अपने भाई अमित गांगुली के बनियापुर में निर्माणाधीन मकान की देखरेख निहाला सिंह के साथ कर रहा था। बृहस्पतिवार को मकान के भीतर कोई गतिविधि न होने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो अभिजीत गांगुली का शव कमरे में पड़ा था, जबकि निहाला सिंह का शव बाथरूम में मिला। घटना की जानकारी पर डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना मौके पर पहुंचे और जांच की। फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन किया गया।



जांच के दौरान कमरे से विषाक्त पदार्थ का पैकेट मिला। जिसे कब्जे में लिया गया। कुछ ही देर बाद पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल पहुंचे और जानकारी ली। परिजनों से बात कर घटना के बारे में पूछा। अभिजीत गांगुली की मां रीता गांगुली मौके पर पहुंचीं। बेटे का शव देखकर रोने लगीं।

अभिजीत के परिजनों ने दोनों की मौत को संदिग्ध बताते हुए कहा कि शराब पीने की आदत होने के बावजूद दोनों स्वेच्छा से जहर नहीं खा सकते थे। परिजनों का आरोप है कि दोनों को जहर देकर मौत के घाट उतारा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed