फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead animals found in the Ganga at Bundi Parkota and Gola Ghat

Varanasi News: बूंंदी परकोटा और गोला घाट पर गंगा में मिले मृत जानवर

Tue, 16 Dec 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Dead animals found in the Ganga at Bundi Parkota and Gola Ghat
गोला घाट पर गाय का अवशेष। संवाद
बदबू के कारण खड़ा होना मुश्किल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा निस्तारण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मणिकर्णिका से राजघाट के बीच गंदगी और मृत जानवरों के मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। सोमवार को बूंदी परकोटा और गोला घाट पर चार जानवरों के अवशेष पड़े थे। गंदगी और बदबू के कारण घाट किनारे खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था। लोगों ने बताया कि 48 घंटे का समय हो चुका है, लेकिन किसी ने इसे हटाने की जहमत नहीं उठाई। सड़न और बदबू के कारण घाट के किनारे से गुजरना भी मुहाल हो गया है। शिवम अग्रहरि ने बताया कि गोला घाट पर समस्या डेढ़ महीने से बनी हुई है। हर दूसरे और तीसरे दिन किसी न किसी जानवर का शव उतराया मिलता है। सूचना देने के बाद भी जानवरों के शवों का निस्तारण नहीं होता है। यही हाल गोला घाट का भी था और वहां भी गंगा में एक जानवर का शव उतराया था। मल्लाहों ने बताया कि कुत्तों की संख्या अधिक है। नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की जाती है, लेकिन समाधान नहीं होता है। देव दीपावली के बाद तो स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article