फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   daroga suspend in chandauli in charge of bribe

मुकदमे से नाम हटाने के नाम पर रुपये मांगने वाला दारोगा सस्पेंड

Thu, 31 Aug 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली Updated Thu, 31 Aug 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
daroga suspend in chandauli in charge of bribe
- फोटो : डेमो ‌प‌िक
मुकदमे से नाम हटाने के लिए 50 हजार रुपये मांगने के आरोप में सदर कोतवाली में तैनात दरोगा कमलेश पाल को गुरुवार को चंदौली एसपी ने निलंबित कर दिया। आडियो रिकार्डिंग के आधार पर एसपी ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


सदर कोतवाली में तैनाती के पूर्व सकलडीहा कोतवाली में ड्यूटी के दौरान मारपीट के मामले में मुकदमे की जांच दरोगा कमलेश कर रहा था। पीड़ित पक्ष एसपी से मिला था। एसपी ने दरोगा कमलेश को मामले की निष्पक्ष जांच करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद दरोगा ने मुकदमे में फंसे लोगों का नाम निकालने के नाम पर पैसे मांगने शुरू कर दिए। पैसा न देने पर चार्ज शीट में नाम भेजने की भी धमकी देने लगा। इस बीच कमलेश का स्थानांतरण हो गया और उसकी नई नियुक्ति चंदौली में की गई, लेकिन उसने छुट्टी ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को मुकदमे में फंसे लोगों ने दरोगा द्वारा धन मांगे जाने का आडियो बनाकर एसपी को सुनाया। इसके बाद एसपी ने दरोगा को तत्काल निलंबित कर दिया। मामले में जांच भी बैठी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed