{"_id":"6a4b3eb3d7715a9dac004fd9","slug":"dalmandi-widening-project-road-construction-work-to-begin-by-end-of-this-month-in-varanasi-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दालमंडी चौड़ीकरण योजना: इस महीने के अंत तक सड़क निर्माण का काम होगा शुरू, ध्वस्तीकरण का कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दालमंडी चौड़ीकरण योजना: इस महीने के अंत तक सड़क निर्माण का काम होगा शुरू, ध्वस्तीकरण का कार्य जारी
Mon, 06 Jul 2026 11:05 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:05 AM IST
सार
Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत सड़क बनाने का कार्य इसी महीने के अंत में शुरू होगा। वर्तमान में दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तीकरण का कार्य जारी है।
विज्ञापन
दालमंडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दालमंडी में इसी महीने से सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा। इसी सिलसिले में रविवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बैठक की है। पहले मलबा हटाने और अन्य आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। शासन-प्रशासन की मंशा के अनुरूप इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने की तैयारी है। वर्तमान में दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तीकरण का कार्य जारी है।
विज्ञापन
दालमंडी में न केवल व्यावसायिक भवनों का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है, बल्कि पांच मस्जिदों के कुछ हिस्सों को भी हटाया जा रहा है। अब तक कई इमारतों को ध्वस्त किया जा चुका है। ध्वस्तीकरण से पहले लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। पीडब्ल्यूडी ने चिह्नित भवनों की पैमाइश कर उन पर लाल निशान लगाए थे।
विज्ञापन
चौड़ीकरण योजना के दायरे में आने वाले छह धार्मिक स्थलों में से पांच मस्जिदों के मुतवल्लियों ने ध्वस्तीकरण के लिए सहमति दे दी है। इनमें करीमुल्लाह बेग, संगमरमर, अली रजा, नेसारन और रंगीले शाह मस्जिद शामिल हैं। लंगड़ा हाफिज मस्जिद को लेकर अभी बातचीत चल रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के.के. सिंह ने बताया कि इस महीने के अंत तक सड़क निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। दालमंडी में दो नए भवनों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
650 मीटर सड़क 17.5 मीटर होगी चौड़ी
जुलाई 2025 से सितंबर 2025 के बीच 181 भवनों और छह धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर उन पर लाल निशान लगाने की कार्रवाई की गई थी। इस योजना के तहत 650 मीटर लंबी सड़क को 17.5 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके लिए शासन ने 215 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।