{"_id":"696739b4663770b4490eccab","slug":"dalmandi-road-widening-11th-building-demolished-in-varanasi-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दालमंडी में तोड़ा गया 11वां भवन, पहले मुनादी करा कर खाली कराए गए मकान फिर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दालमंडी में तोड़ा गया 11वां भवन, पहले मुनादी करा कर खाली कराए गए मकान फिर हुई कार्रवाई
Wed, 14 Jan 2026 12:07 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:07 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत मकान ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। वीडीए ने 22 मकानों को अवैध घोषित किया है।
विज्ञापन
दालमंडी में तोड़े जा रहे मकान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत मंगलवार को 11वां मकान तोड़ा गया। एक दिन पहले जहां-जहां तोड़फोड़ की गई थी उसका मलबा हटवाया गया। वीडीए ने 22 मकानों को अवैध घोषित किया है। उसी क्रम में मकान को तोड़ने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
मकान मालिक साजु का तीन मंजिल भवन है। ग्राउंड फ्लोर पर कटरे में दो दुकानें हैं जबकि पहले तल पर गोदाम बना है। इस मकान में गर्म कपड़ों की सेल लगी थी। जिस पर करवाई से पहले सुबह मुनादी करा कर खाली करने को कहा गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: मां और भाई को मारा...ट्रैक्टर के बंपर लादी आयुष की लाश, ट्रॉली में डाला ऊषा का शव; डबल मर्डर की कहानी
विज्ञापन
वीडीए की टीम दोपहर दो बजे के बाद ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची तो वहां दुकानें खुली हुई थीं। जिसे तत्काल खाली कराया गया। एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा, वीडीए के जोनल अधिकारी रविंद्र प्रकाश के अलावा एसीपी दशाश्वमेघ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी के साथ सिविल फोर्स, पीएससी और अर्ध सैनिक बल मौजूद रहे। एसीपी ने बताया कि ध्वस्तीकरण को लेकर नोटिस पहले दिया गया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन