फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramgovind Chaudhary name Gauri Bhaiya SP leader mortal remains arrive leaders stand firm amidst rain

रामगोविंद को गौरी भैया कहते थे: सपा नेता का पार्थिव शरीर पहुंचा, बारिश में डटे रहे कार्यकर्ता; दी श्रद्धांजलि

Sat, 26 Sep 2026 09:07 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 26 Sep 2026 09:07 PM IST
सार

समाजवादी पुरोधा राम गोविंद चौधरी का पार्थिव शरीर जगदीशपुर स्थित आवास पहुंचा। यहां सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव शरीर पार्टी कार्यालय लाया गया, जहां बारिश के बावजूद कार्यकर्ता डटे रहे। नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताते हुए समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
Ramgovind Chaudhary name Gauri Bhaiya SP leader mortal remains arrive leaders stand firm amidst rain
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को दी श्रद्धांजलि। - फोटो : संवाद

विस्तार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का शनिवार की देर शाम को पार्थिव शरीर पहुंचते ही सपा कार्यकर्ता व नेताओं की आंखें नम हो गईं। जब तक सूरज चांद रहेगा रामगोविंद का नाम रहेगा के नारे लगते रहे।

विज्ञापन


लखनऊ से पार्थिव शरीर शहर में जगदीशपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचा। उसके बाद सिविल लाइन स्थित सपा कार्यकर्ता व नेताओं ने एंबुलेंस में ही उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे। उसके पार्थिव शरीर के साथ उनके पुत्र रंजीत चौधरी समेत अन्य मौजूद थे। 

विज्ञापन

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, विधायक जय प्रकाश अंचल, नीरज सिंह गुड्डू, सुशील पांडेय कान्ह जी, अरविंद गिरि, वीरबल राम, कामेश्वर सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यहां से पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गोसाईपुर के लिए निकल गया। बीच-बीच में सपा कार्यकर्ताओं ने अपनी श्रद्धांजलि दी।

पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी का पार्थिव शरीर सागरपाली स्थानीय चट्टी पहुंचा, उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुराने मित्रों, समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान लोगों ने उनके सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से जुड़े कार्यों को याद किया। 

लोगों ने बताया कि रामगोविंद चौधरी का इस क्षेत्र से लंबे समय से गहरा लगाव रहा। उन्हें स्नेह से ‘गौरी भैया’ कहने वाले लोगों का कहना था कि इसी आत्मीय संबंध के कारण वह क्षेत्र में बराबर आते-जाते रहे। इस मौके पर वंश बहादुर सिंह, भैया झुलन सिंह, रवींद्र पांडेय, बलवंत सिंह डॉ ओम प्रकाश यादव, भैया अदालत सिंह, डबल सिंह, बाबू सिंह,बिजली यादव, मुन्ना यादव, राजेंद्र पासवान, सहित अन्य क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed