फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Fraud alleged over flat case registered after demand 20 lakh extortion intentions changed act

वाराणसी: फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, 20 लाख की रंगदारी मांगने पर केस; इस काम के बाद बदली थी नीयत

Sat, 26 Sep 2026 05:40 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 26 Sep 2026 05:40 PM IST
सार

फ्लैट की खरीद-फरोख्त और लेन-देन को लेकर धोखाधड़ी, धमकी और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। एएसआर कंस्ट्रक्शन के संचालक अजीत कुमार राय की तहरीर पर पुलिस ने गौरव कुमार सिंह, मोहित श्रीवास्तव और मुकेश कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Varanasi Fraud alleged over flat case registered after demand 20 lakh extortion intentions changed act
शिवपुर थाने का है मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में फ्लैट की खरीद-फरोख्त और आपसी लेन-देन को लेकर धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। एएसआर कंस्ट्रक्शन फर्म के संचालक अजीत कुमार राय की तहरीर पर शिवपुर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में अजीत कुमार राय ने बताया कि उनकी जान-पहचान मोहित श्रीवास्तव और गौरव कुमार सिंह से थी। आरोप है कि वर्ष 2021 में दोनों के कहने पर एक फ्लैट का बैनामा उनकी मामी अर्पना श्रीवास्तव के नाम कराया गया था। इसके एवज में किस्तों के माध्यम से 9.75 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि बैनामे के बाद आरोपियों की नीयत बदल गई। इसके बाद वे उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देने लगे। अजीत के मुताबिक, आरोपियों ने पूर्व में गलत तथ्यों के आधार पर उसके खिलाफ एक अन्य मुकदमा भी दर्ज करा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उक्त मुकदमे में सुलह कराने के नाम पर भी उससे 9.75 लाख रुपये लिए गए। यह रकम गौरव कुमार सिंह के बैंक खाते में जमा कराई गई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि रकम देने के बावजूद आरोपियों की ओर से उसका उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।

आरोप है कि अब गौरव कुमार सिंह, मोहित श्रीवास्तव और मुकेश कुमार श्रीवास्तव मिलकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। साथ ही 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिवपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों, लेन-देन और फ्लैट के बैनामे से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed