फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cyclone Tauktae dead body of Azamgarh and Mau man reach home who lost their lives in mumbai storm

ताउते चक्रवात: तूफान में जान गंवाने वाले आजमगढ़ और मऊ के लाल का घर पहुंचा शव, पूरा गांव गमगीन

Sat, 22 May 2021 10:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़,मऊ,वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़,मऊ,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 May 2021 10:56 PM IST
सार

समुद्री तूफान ताउते ने उत्तर प्रदेश के कई घरों में दर्द दिया है। मऊ और आजमगढ़ जिले के तीन युवकों की मौत हो गयी वहीं चंदौली का एक युवक अभी लापता है। मऊ के एक और आजमगढ़ के एक युवक का शव शनिवार को उनके घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Cyclone Tauktae dead body of Azamgarh and Mau man reach home  who lost their lives in mumbai storm
मुंबई के नजदीक अरब सागर में उठे चक्रवात तूफान ताउते की चपेट में आ कर जान गंवाने वाले आजमगढ़ के अजय सिंह और मऊ के विजयवीर सिंह का शव शनिवार को उनके घर पहुंचा। शव को देख परिजनों में कहराम मच गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के नजदीक अरब सागर में उठे चक्रवात तूफान ताउते की चपेट में आ कर जान गंवाने वाले आजमगढ़ के अजय सिंह और मऊ के विजयवीर सिंह का शव शनिवार को उनके घर पहुंचा। शव को देख परिजनों में कहराम मच गया।  बच्चों के करुण क्रंदन से पूरा गांव गमगीन हो उठा। मऊ जिले के  बड़रांव ब्लाक के करमपुर सबरसपुर गांव निवासी एक युवक की ताउते चक्रवाती तूफान में ड्यूटी के दौरान  मौत हो गई।

विज्ञापन


शनिवार को शाम चार लगभग चार बजे शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवाजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। घोसी तहसील के करमपुर सबरसपुर गांव के विजयवीर सिंह (34) पुत्र धर्मराज सिंह महाराष्ट्र में मथेव कंपनी के पी-305 जहाज में रिंगर पद पर तैनात थे। दो दिन पूर्व महाराष्ट्र में आए चक्रवाती तूफान में यह जहाज ही डूब गया था।
विज्ञापन


इसमें लगभग 40 से अधिक जवान लापता हो गए थे। जहाज में सवार विजयवीर सिंह के लापता होने की सूचना मिलने के बाद ही उसके परिजन उसके सलामती के लिए ईश्वर प्रार्थना कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को महाराष्ट्र से सूचना  मिली कि दो दिन से लापता विजयवीर सिंह का शव बरामद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को मृतक का शव घर पहुंचते ही उनकी पत्नी पूनम सिंह, माता पुष्पा देवी तथा भाई अजय बीर सिंह बच्चे निक्की तथा चमन का भी रो-रो कर बुरा हाल रहा। बताते चले कि मृतक को तीन वर्ष पूर्व ही नौकरी मिली थी। अंतिम संस्कार मुक्ति धाम दोहरीघाट पर हुआ।

बच्चों के करुण क्रंदन से एयरपोर्ट परिसर गमगीन

 ताउते तूफान में जान गंवाने वाले आज़मगढ़ निवासी युवक अजय सिंह का शव शनिवार शाम बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा। इस दौरान शव लेने पहुंची पत्नी रेनू और दो बच्चों के करुण क्रंदन से एयरपोर्ट परिसर गमगीन हो उठा। लाल बहादुर शास्त्री अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शाम के समय इंडिगो एयरलाइंस मुंबई के विमान संख्या 6ई 5378 से अजय का पार्थिव शरीर लाया गया।

एयरपोर्ट से सीधे परिजन आज़मगढ़ स्थित अजगरा गांव ले गए।आजमगढ़ के अजगरा निवासी शिवप्रसाद सिंह के बड़े पुत्र अजय सिंह 2009 से मैथ्यू एसोसिएट मुम्बई में पी 305 बाज जहाज पर टीगर स्कैप फोल्डिंग के पद पर कार्यरत थे। ताउते तूफान के दौरान अजय सिंह की पी305 बाज पर सवार थे।

इसी बीच तूफान में अजय की मौत हो गई। अजय ने अन्तिम बार 25 मई को फोन पर परिजनों से बात करते हुए घर आने की बात कहीं थी।उसके दूसरे दिन बाद ही ताउते तूफान के कारण पी 305 बाज में सवार कई लोगों के डूबने की सूचना आई जिसमे अजय भी शामिल थे। पत्नी रेनु , पुत्र स्वयम सिंह 15 वर्ष,  व पुत्री रिया का रो-रो कर बुरा हाल था।

ताउते तूफान ने ली मऊ के एक और युवक की जान

ताउते तूफान ने मऊ जिले के एक और युवक की जान ले ली। मृतक युवक संदीप महाराष्ट्र के मथेव कंपनी के पी 305 जहाज पर क्रेन ऑपरेटर के पद पर आसीन थे। तूफान के बाद से लापता संदीप की लाश मिलने पर उसके बहनोई ने इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। इसके बाद संदीप के घर पर कोहराम मच गया।

मृत युवक संदीप 32 मधुबन थाना क्षेत्र के चचाईपार बदनपुर मखमेलपुर गांव निवासी रामप्रताप का पुत्र था। बताया जाता है संदीप कुमार यादव (32) महाराष्ट्र में मथेव कंपनी के पी-305 जहाज में क्रेन ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। तूफान में यह जहाज डूब जाने के बाद लापता 40 से अधिक लोगो मे संदीप भी शामिल थे।

संदीप के जीजा गुल्लू यादव, उसी कंपनी के दूसरी जहाज पर मौजूद थे। पति के मौत की सूचना मिलते ही पत्नी रिंकू यादव, छोटे भाई प्रदीप, पंकज तथा बच्चे शोभा तथा सौम्य का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। संदीप ने रविवार को पत्नी को फोन करके 25 मई को घर आने को कहा था। उसे आठ वर्ष पूर्व नौकरी मिली थी। तीनो भाइयों में सबसे बड़ा होने के कारण पारिवारिक जिम्मेदारियां उसके कंधे पर थी। संदीप के चचेरे भाई अखिलेश यादव ने बताया कि 4 अक्टूबर 2020 को वह जहाज पर गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed