{"_id":"633c7e63475d3528ea23918c","slug":"cyber-forgery-with-bhu-student-threatened-to-make-objectionable-videos-viral-from-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Black mailing: बीएचयू छात्रा के संग साइबर जालसाजी, व्हाट्सएप से अश्लील वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Black mailing: बीएचयू छात्रा के संग साइबर जालसाजी, व्हाट्सएप से अश्लील वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी
Wed, 05 Oct 2022 12:11 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:11 AM IST
सार
छात्रा के अनुसार उसने कहा कि आपकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल है। सुबह आपके घर पुलिस जाएगी। छात्रा के अनुसार यह सुनते ही वह डर गई। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि यदि पैसा नहीं दोगी तो वायरल कर दूंगा।
विज्ञापन
व्हाट्सएप स्कैम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू छात्रा साइबर जालसाजी का शिकार हो गई। जालसाज ने छात्रा को ब्लैकमेल कर 2400 रुपये वसूला और व्हाट्सएप के जरिए न्यूड वीडियो भी बनाया। पीड़िता की तहरीर पर लंका पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
जौनपुर की रहने वाली छात्रा के अनुसार वह बीएचयू से स्नातक कर रही है। आरोप है कि 11 सितंबर की रात व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से काल आई। काल करने वाले ने अपने को आईपीएस अंकित गुप्ता बताया और कहा कि वह लखनऊ से बोल रहा है। उसकी प्रोफाइल पर डीआईजी की डीपी लगी थी।
विज्ञापन
छात्रा के अनुसार उसने कहा कि आपकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल है। सुबह आपके घर पुलिस जाएगी। छात्रा के अनुसार यह सुनते ही वह डर गई। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि यदि पैसा नहीं दोगी तो वायरल कर दूंगा। छात्रा के अनुसार 2400 रुपये उसके बताए हुए नंबर पर ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद भी जालसाज नहीं माना और दोबारा फोन किया।
विज्ञापन
जालसाज ने कहा कि यहां महिला पुलिस है, जो आपकी बॉडी मैच करेंगी। कुछ महिलाओं के नाम बताकर न्यूड होने को कहा, ऐसा करते ही जालसाज ने वीडियो बना लिया। अब वही, वीडियो बनाकर जालसाज और पैसों की मांग कर रहा है। लंका पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।