CUET 2022: बीएचयू में दाखिले के लिए अब 22 तक आवेदन का मौका, 31 तक फॉर्म में सुधार कर सकेंगे अभ्यर्थी
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के जरिये ही बीएचयू समेत देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी (स्नातक पाठ्यक्रम) में छात्रों को प्रवेश मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) समेत देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी (स्नातक पाठ्यक्रम) में दाखिले की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी अब 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की ओर से नई तिथि की घोषणा गुरुवार देर शाम की है। एक साथ सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा कराए जाने की जिम्मेदारी इस बार एनटीए को दी गई है। छह अप्रैल से छह मई तक पहले ऑनलाइन आवेदन की तिथि निर्धारित की गई थी।
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए सीयूईटी जरूरी
अब यूजी में दाखिले के लिए 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। साथ ही 25 से 31 मई तक भरे गए फॉर्म सुधार का भी मौका अभ्यर्थियों को दिया गया है। इधर, यूजीसी के चेयरमैन प्रो.एम जगदीश कुमार ने भी ट्वीट कर तिथि बढ़ने की जानकारी दी है। नई शिक्षा नीति के अनुसार आयोजित की जा रही सीयूईटी के जरिए ही अब देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में छात्रों को प्रवेश किया जाएगा।
एनटीए द्वारा जारी किए गए इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक इसका आयोजन जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में किया जा सकता है। अगर आप भी बीएचयू या किसी अन्य केंद्रीय विश्वविद्याल में दाखिला लेने की सोच रहे हैं तो आपको सीईयूटी में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे।
बीएचयू में बीए, बीएससी, बीकॉम सहित स्नातक स्तर के अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में देश के विभिन्न जगहों से अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। अब जबकि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है, ऐसे में उन छात्रों को बड़ी रहात मिली है जो किसी कारण से अबतक फॉर्म नहीं भर पाए।