वाराणसी: 151 पौधे लगाकर सीआरपीएफ के जवानों ने किया सैनिटाइजेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के पहड़िया स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 95 बटालियन और सृजन सामाजिक न्यास के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को रवींद्रपुरी स्थित बाबा कीनाराम अघोर पीठ एवं क्रीं कुंड पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट नरेंद्र पाल सिंह (पीएमजी) थे।
इस अवसर पर बाबा कीनाराम स्थल के पार्क की सफाई कर रुद्राक्ष, पारिजात, शीशम, जामुन, तुलसी, पंछीयाना और सीताफल आदि के 151 पौधे लगाए गए। पौधरोपण के बाद सीआरपीएफ के जवानों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए अघोर पीठ और आसपास के इलाके को सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल से सैनिटाइज किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सिंह (अध्यक्ष, सृजन सामाजिक न्यास) ने की। मुख्य अतिथि कमांडेंट नरेंद्र पाल सिंह ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के विषय में जागरूक किया। साथ ही यह विश्वास दिलाया कि देश के किसी भी कोने में जरूरत पड़ने पर सीआरपीएफ के जवान सदैव मदद के लिए तैयार मिलेंगे।
वहीं, अनिल सिंह ने सभी को पौधरोपण और जल संरक्षण की शपथ दिलाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह, प्रेम नारायण सिंह राणा, वीरेंद्र, गोलू, दीपू जी, संजय सिंह, नगर निगम के हरिशंकर पांडेय, फूड एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर अपर्णा वाजपेयी आदि मौजूद थे।