{"_id":"5b228e7b4f1c1b644d8b6974","slug":"criminal-attack-on-youth-after-running-27-kilometer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने 27 किलोमीटर तक पीछा कर चाकू से गोद डाला, युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने 27 किलोमीटर तक पीछा कर चाकू से गोद डाला, युवक की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने 27 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद एक युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी हुए जौनपुर निवासी साहेब आलम (32) नामक इस युवक को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।
घटना बुधवार रात की है। साहेब के दोस्त एजाज की तहरीर पर जौनपुर के जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के कजियाना और काजीकोट गांव निवासी तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घटना के पीछे दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है।
ट्रॉमा सेंटर से पहले प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में भर्ती कराए गए साहेब आलम ने बताया कि वह जौनपुर के मड़ियाहूं के कजियाना गांव का रहने वाला है और बाइक से अपने दोस्त एजाज अहमद के साथ दवा लाने बनारस आ रहा था।
विज्ञापन
गांव से उसके बाहर निकलते ही तीन युवक बाइक से पीछे लग गए। तीनों से उसकी जमीन को लेकर पुरानी रंजिश है। बड़ागांव क्षेत्र बसनी बाजार के समीप ओवरटेक कर तीनों युवकों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
वह सड़क पर गिर पड़ा। साहेब आलम ने बताया कि जब तक वह संभल पाता, उससे पहले ही दो ने उसे पकड़ लिया और एक चाकू से उसके पेट पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। एजाज के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तब हमलावर बाइक स्टार्ट कर जमालपुर की ओर भाग निकले।