{"_id":"5af08a024f1c1b350a8b89c1","slug":"youth-teasing-with-minor-girl-and-burn-on-protest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दलित किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर किया आग के हवाले, दूसरे समुदाय का आरोपी युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर किया आग के हवाले, दूसरे समुदाय का आरोपी युवक गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 08 May 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ में एक युवक ने घर में घुसकर एक किशोरी के साथ छेड़खानी की। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने उसके उपर मिट्टी की तेल छिड़क कर आग लगा दी। आनन-फानन में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी दूसरे समुदाय के युवक को पकड़ लिया है। घटना के संबंध में देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
ऐहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात
azamgarh police
- फोटो : अमर उजाला
निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय दलित किशोरी की मां पैरालिसिस की शिकार है। किशोरी चार बहनों में छोटी है। मां बिस्तर पर ही रहती है। पिता कबाड़ी का काम करते हैं। सोमवार शाम को किशोरी की बहनें कहीं बाहर गई थीं। पिता अपने काम पर गया था। बीमार मां दरवाजे के बाहर चारपाई पर सोई थी। भीतर किशोरी अकेले मौजूद थी। दरवाजा भीतर से बंद था।
azamgarh police
- फोटो : अमर उजाला
अचानक किशोरी चीखने लगी और बचाओ-बचाओ की आवाज लगाने लगी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े और दरवाजा तोडक़र भीतर घुसे। अंदर किशोरी जल रही थी, जबकि घर में मौजूद फरिहां गांव निवासी मोहम्मद सफी दीवार फांदकर भाग रहा था। वह पड़ोसी की मड़ई पर कूदा तो ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आनन-फानन में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
azamgarh police
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और मजिस्ट्रेट ने किशोरी के बयान को कलमबद्ध किया है। किशोरी ने आरोप लगाया कि मो. सफी उसके घर में घुस आया और दरवाजा बंद कर दिया। शोर मचाने पर मोबाइल छीन लिया और सिम तोड़ दिया। इसके बाद छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।
विज्ञापन
azamgarh police
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि पुलिस पीड़िता के बयान पर कार्रवाई कर रही है। आरोपी मो. सफी को हिरासत में लिया गया है। ऐहतियात के तौर पर गांव और जिला अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस घटना के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है।