{"_id":"5b1801f64f1c1b13358b53eb","slug":"youth-murder-his-cousin-due-to-dispute-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में युवक ने ममेरे भाई को पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में युवक ने ममेरे भाई को पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 06 Jun 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में एक युवक ने अपने ममेरे भाई की पीटकर जान ले ली। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना यूपी के जौनपुर जिले की है।
सुजानगंज थाना क्षेत्र के मिश्रमऊ गांव निवासी प्रमोद बनवासी (35) अपनी बुआ के पुत्र पवारा थाना क्षेत्र के चेतरिया गांव निवासी मुकेश मुसहर (30) के साथ फरीदाबाद गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर काम करता था।
मंगलवार की रात दोनों शराब के नशे में थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट हो गई। आरोप है कि पिटाई से प्रमोद बनवासी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश मुसहर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक चार बेटी तथा एक बेटे का पिता था।
हत्या की सूचना पर एसपी केके चौधरी, क्षेत्राधिकारी बदलापुर, एसपी ग्रामीण संजय राय ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। एसपी केके चौधरी का कहना है कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।