{"_id":"58ef59ae4f1c1b874acf88a2","slug":"varanasi-s-biggest-robbery-four-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" वाराणसी में हुई अब तक की सबसे बड़ी डकैती का खुलासा, चार गिरफ्तार,मास्टर माइंड फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में हुई अब तक की सबसे बड़ी डकैती का खुलासा, चार गिरफ्तार,मास्टर माइंड फरार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 14 Apr 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
डकैती का खुलासा करते एसएसपी नितिन तिवारी व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी चौक थाने के समीप ठठेरी बाजार मोड़ स्थित संजय अग्रवाल की सराफा दूकान में दिनदहाड़े हुई डकैती का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा किया।
विज्ञापन
एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम ने डकैती डालने के आरोप में चौक की शीतला गली के शिवम शर्मा, लूट कर लाया गया जेवर छिपाने के आरोप में शिवम के पिता सुधीरनाथ शर्मा, मां विनीता शर्मा और वारदात की योजना बनाने के आरोप में चाहमामा के जीशान को गिरफ्तार किया है।
शिवम के पास डकैती के 265 ग्राम सोने के जेवर बरामद हुए। वारदात में प्रयुक्त जीशान और शिवम के मोबाइल के साथ ही दोनों के पास से एक कट्टा-कारतूस भी कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को अभी इस वारदात के मास्टर माइंड चौक क्षेत्र की कचौड़ी गली के फैजान, नीलकंठ के अमन कुमार सोनी, हौज कटोरा पत्थर गली के सलमान उर्फ पप्पू नाटे, अल्ताफ, मनोज मामा, दो अज्ञात और चंदौली के सूजाबाद पड़ाव के आजाद की तलाश है।
विज्ञापन
फरार उक्त प्रत्येक बदमाश पर डीआईजी रेंज ने बारह हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। फरार बदमाशोें की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और चार थानेदारों की छह टीम गठित की गई है।
पुलिस के अनुसार संजय की दूकान से जेवर खरीदने वाले एक सर्राफ की सूचनाओं पर ही फैजान ने डकैती की योजना बनाई थी। पुलिस ने उसे चिह्नित करने के लिए सर्राफ संजय से उनके यहां से सामान खरीदने वालों की सूची मांगी है। बता दें कि सर्राफ संजय ने 12 किलोग्राम सोने के जेवरात की डकैती का मुकदमा चौक थाने में दर्ज कराया था।
एसएसपी नितिन तिवारी ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि आठ अप्रैल को ठठेरी बाजार में सर्राफ संजय की दूकान मेें डकैती डालने वाले नौ बदमाशों को सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से चिह्नित किया।
वहीं, योजना बनाने वाले में से एक जीशान को कॉल डिटेल के आधार पर चिह्नित किया गया। बदमाशों में से एक शिवम को मुगलसराय के पटेल नगर स्थित उसके मामा संजय के घर से बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
एक सर्राफ के कहने पर दिया डकैती को अंजाम
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में उसने बताया कि डकैती डालने की योजना फैजान और उसके मौसेरे भाई जीशान ने एक सर्राफ के कहने पर बनाई थी। दोनों भाइयों ने वारदात को अंजाम देने के लिए लड़कों को इकट्ठा किया। घटना से एक दिन पूर्व वो, फैजान सहित दो अन्य संजय की दूकान पर गए।
कुछ देर रहे और आने-जाने के रास्ते के साथ ही आसपास का माहौल देखकर लौट आए। आठ अप्रैल को सभी फिर फैजान के घर इकट्ठा हुए। वहां से निकलकर पप्पू नाटे और अलताफ सबसे पहले संजय की दूकान में जेवर देखने के बहाने घुसे।
उसके कुछ देर बाद शिवम, मनोज मामा सहित चार लोग संजय की दूकान में घुसे। वहीं, फैजान सहित बाकी सभी नीचे ही खड़े रहे। संजय की दूकान से जेवर समेटने के बाद सभी वहां से उतरे और गोविंदपुरा की गली से अलग-अलग होकर दालमंडी पहुंचे।
इसके बाद बारी-बारी से सभी फैजान की छत पर पहुंचे। वहां फैजान ने सभी को तीन सौ-तीन सौ ग्राम सोना का जेवर बांटा और फिर सभी भाग निकले। शिवम ने बताया कि उसने अपने हिस्से के 250 ग्राम सोने के जेवर अपने मां-बाप को घटना की हकीकत बताकर उन्हें सौंपा था।
इस सूचना पर पुलिस टीम ने शिवम के मां-बाप के पास से जेवर बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया और जीशान को दालमंडी क्षेत्र से दबोचा गया।
इस खुलासे पर एसटीएफ की वाराणसी इकाई और क्राइम ब्रांच को डीआईजी रेंज की ओर से 12 हजार का इनाम और डीजीपी की ओर से 50 हजार का इनाम देने की संस्तुति की गई है।