फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi ACB team caught lekhpal taking bribe

दस हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल को ACB ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Mon, 23 Oct 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 23 Oct 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
varanasi ACB team caught lekhpal taking bribe
लेखपाल दिवाकर उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र के सोमवार की सुबह हरहुआ चौराहे से लेखपाल दिवाकर उपाध्याय को दस हजार रुपये घूस लेते  एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर की गई। बड़ागांव के भटौली गांव निवासी किसान रामभरोसे उर्फ अच्छेलाल ने पैमाइश के लिए लेखपाल के रिश्वत मांगने की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय से की थी। एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल दिवाकर के खिलाफ बड़ागांव थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा कर उसे पुलिस को हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


भटौली निवासी किसान रामभरोसे की वाराणसी-बाबतपुर मुख्य मार्ग पर हरहुआ चौराहा के पास धनेसरी गांव में जमीन है। रामभरोसे के अनुसार इस जमीन पर कुछ मनबढ़ जबरन कब्जा किए हुए हैं। जमीन की पैमाइश के लिए उन्होंने एसडीएम पिंडरा के यहां आवेदन किया था। एसडीएम पिंडरा ने जुलाई महीने में ही जमीन की पक्की पैमाइश का आदेश क्षेत्रीय लेखपाल और प्रभारी निरीक्षक राजस्व दिवाकर उपाध्याय को दिया था।
विज्ञापन


रामभरोसे का आरोप है कि लेखपाल दिवाकर ने पैमाइश के लिए एक लाख रुपये घूस मांगी। रामभरोसे दो बार में 20 हजार रुपये लेखपाल दिवाकर को दे चुका था लेकिन वह पूरी रकम मिलने के बाद ही पैमाइश पर अड़ा रहा। तब रामभरोसे ने करीब 15 दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को रंगेहाथ गिरफ्तार करने की रणनीति बनाई। इसके तहत केमिकल युक्त दो-दो हजार के पांच नोट के साथ हरहुआ चौराहा स्थित लेखपाल के निजी कार्यालय पर रामभरोसे को भेजा गया।

लेखपाल ने जैसे ही रामभरोसे से नोट लेकर गिनना शुरू किया, वैसे ही एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर रामसागर, प्रेमशंकर दूबे व गोविंद वल्लभ जोशी और एसआई ओमप्रकाश की टीम ने उसे धर-दबोचा।


लेखपाल की दोनों हथेली धुलवाई गई तो नोटों में केमिकल लगे होने के कारण वह लाल हो गई। थानाध्यक्ष बड़ागांव ने बताया कि पकड़ा गया लेखपाल रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय का रहने वाला है। उसका चालान कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed