{"_id":"58ac82074f1c1b0f23b22f50","slug":"two-girls-caught-redhand-while-she-trying-to-pick-pocket","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में पॉकेटमारी करते रंगेहाथ पकड़ी गईं दो किशोरियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में पॉकेटमारी करते रंगेहाथ पकड़ी गईं दो किशोरियां
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रामनगर बाजार में पॉकेटमारी करते दो किशोरियां मंगलवार को रंगेहाथ पकड़ी गईं। महिलाओं ने दोनों को जमकर पीटा और फिर रामनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों किशोरियां गोलाघाट मुहल्ला निवासी एक सफेदपोश के संरक्षण में पॉकेटमारी करती थीं।
पुलिस ने सफेदपोश को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन देर शाम तीनों को छोड़ दिया गया। किला रोड के अयोध्या मैदान में मंगलवार को मंगल बाजार लगता है।
यहां दोनों किशोरियों ने सोनभद्र में तैनात सिपाही रितेश पटेल की पत्नी प्रियंका पटेल के बैग से 8000 रुपये जबकि गोलाघाट के ऑटो चालक की पत्नी परवीन के 2000 रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन
इसके बाद लंका क्षेत्र के शिवाजी नगर से आई नमिता पाठक को धक्का देकर गिरा दिया और उनके झोले से पर्स निकालकर भागने लगीं। नमिता के शोर मचाने पर लोग दौड़े और दोनों किशोरियों को पकड़ लिया गया।
पता चला कि तीन दिन पहले भी उन्होंने एक सिपाही की पत्नी के जेवरात और नगदी उड़ा दी थी। पॉकेटमार किशोरियों के पकड़े जाने की सूचना पर छह और महिलाएं थाने पहुंचीं और अपने पर्स और सामान उड़ाए जाने की शिकायत की।
इंस्पेक्टर रामनगर ने बताया कि किशोरियों के घरवालों के अनुरोध और उनके रुपये लौटाने पर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।