फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two broad daylight theft of millions from flat

दिन दहाड़े दो फ्लैट से लाखों की चोरी

Thu, 20 Aug 2015 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 20 Aug 2015 02:44 AM IST
विज्ञापन
Two broad daylight theft of millions from flat
पुलिस पिकेट से करीब दो सौ मीटर दूर शिवपुर रेलवे फाटक स्थित चंद्रा ग्रीन अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में बुधवार को दिनदहाड़े लाखों रुपये की चोरी हो गई। ताला तोड़कर घर में घुसे चोर आलमारी से गहने और नगदी समेट ले गए। सूचना के  बाद सीओ कैंट राजकुमार डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट की टीम के  साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड फ्लैट से निकल कर गार्ड रूम तक गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए चंदौली निवासी गार्ड जयप्रकाश राय को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


चंद्रा ग्रीन में जी ब्लाक के फ्लैट नंबर 11 में रहने वाली पुष्पा देवी की शिवपुर में ही कपड़े की दूकान है। बुधवार की सुबह वह अपनेे बेटे बहादुर के साथ दूकान और उनकीदो बेटियां कॉलेज गईं थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे पड़ोसी ने पुष्पा को फोन कर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। कुछ ही देर में वह घर पहुंच गई। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी से नगदी समेत करीब 12 लाख के गहने चुरा ले गए। दूसरी घटना बी ब्लाक की है। सेंट्रल जेल रोड स्थित यूनियन बैंक के  मैनेजर जय बहादुर सिंह बी ब्लाक के फ्लैट नंबर छह में रहते हैं। पिछले रविवार को वह परिवार गाजीपुर स्थित गांव छोड़ आए थे।
विज्ञापन


वह और उनका भतीजा गौरव यहां थे। दोपहर करीब 2:10 बजे गौरव कोचिंग से वापस लौटा तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। जानकारी के  बाद जय बहादुर भी पहुंचे। चोर आलमारी तोड़कर उसमें रखे 50 हजार नगद समेत करीब पांच लाख के गहने चुरा ले गए थे। सौ नंबर पर सूचना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची। डॉग स्क्वाड जय बहादुर के फ्लैट से निकलने के बाद सीधे गार्ड रूम पहुंचा। यहां से वापस फ्लैट पर गया। सीओ कैंट राजकुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ सुराग मिले हैं। जानने वाले लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा। पूछताछ के लिए गार्ड जयप्रकाश को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed