वाराणसी : स्टेशन पर टीसी की दबंगई, एक ने यात्री पकड़ा, दूसरे ने बेरहमी से पीटा, बेहोश होने पर फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार को टीसी की पिटाई से यात्री बेहोश हो गया। इससे प्लेटफार्म नंबर पांच पर अफरातफरी मच गई। मौके पर जीआरपी पहुंची और घटना की जानकारी ली, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की। मामला जानकारी में आने के बाद स्टेशन निदेशक आनंद मोहन ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अगर घटना में चेकिंग स्टाफ की संलिप्तता मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
मेल एक्सप्रेस का जनरल टिकट लेकर एक यात्री पत्नी के साथ हिमगिरि एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। पटना से चलकर ट्रेन कैंट स्टेशन आई तो वह प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर उतरा। यहां चेकिंग स्टाफ ने टिकट देख फाइन लगाने की बात कही। इस पर यात्री और रेल कर्मचारी में बहस शुरू हो गई।
ये भी पढ़ें : वाराणसी : बारिश से बचने लस्सी की दुकान में घुसी छात्रा, दुकान समेत तीन लोगों ने की छेड़खानी
मामले ने तूल पकड़ा तो यात्री को टीसी ऑफिस लाया गया। आरोप है कि एक टीसी ने यात्री को पीछे से पकड़ लिया और दूसरे ने उसे पीट दिया। इससे यात्री बेहोश हो गया। अन्य रेल कर्मी और यात्री तमाशा देखते रहे।
सूचना पर जीआरपी के चार सिपाही और आरपीएफ कर्मी पहुंचे। यात्री की हालत देख स्वास्थ्य टीम बुलाकर जांच कराई। इसके बाद जीआरपी सिपाहियों ने जांच की बात कहते हुए यात्री को भेज दिया। उधर, इंस्पेक्टर जीआरपी अशोक दुबे ने रेलवे स्टेशन पर ऐसी घटना होने से इनकार कर दिया, जबकि आरपीएफ इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा ने यात्री से धक्का-मुक्की होने की बात स्वीकारी है।
ये भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर किशोरी से करता रहा दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा