वाराणसी : बारिश से बचने लस्सी की दुकान में घुसी छात्रा, दुकानदार समेत तीन लोगों ने की छेड़खानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लंका इलाके की एक लस्सी की दुकान में छात्रा के साथ छेड़छाड़ होने का मामला सामने आया है। इस दौरान छात्रा के परिचित रविवार शाम को लंका थाने में हंगामा करने लगे। इंसपेक्टर ने आरोपियों को गिरफ्तार करने और मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया, इसके बाद छात्र शांत हुए।
छात्रा के अनुसार, वह आजमगढ़ जिले के देवगांव क्षेत्र की रहने वाली है। छात्रा वाराणसी के छित्तूपुर क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तैयारी करती है। आजमगढ़ से वह लंका आई और बारिश के कारण लस्सी की एक दुकान पर खड़ी हो गई।
ये भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर किशोरी से करता रहा दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
इस दौरान दुकानदार और तीन अन्य युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता की गई। बारिश खत्म हुई तो वह छित्तूपुर स्थित अपने कमरे पर गई और अपने भाई को घटना की जानकारी दी तो सभी उसके साथी छात्र लंका थाने आए। इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर अन्य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।