{"_id":"59243fc94f1c1bab3c535a6f","slug":"robbery-of-gold-jewellery-from-bride-and-groom-after-attack-on-car-at-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर हमला कर लूट लिए सारे गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर में दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर हमला कर लूट लिए सारे गहने
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Wed, 24 May 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन के इसी गाड़ी पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले में शादी के बाद विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन की गाड़ी पर अचानक हमला कर दिया गया। बदमाशों ने लाठी-डंडे के दम पर दुल्हन और दूल्हे के शरीर से गहने लूट लिए। गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना मंगलवार सुबह जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव के पास की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की छानबीन में जुट गई। उधर घटना से गुस्साए लोग जाम लगाने के लिए सड़क पर आ गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें मनाया। बारात केराकत कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार से 22 मई को खुटहन थाना क्षेत्र के मैदासपट्टी गांव में गई थी।
23 मई को सुबह दूल्हन विदा होकर दूल्हे के साथ ससुराल जा रही थी। महेंद्रा क्वेटो गाड़ी में दूल्हा, दूल्हन के अलावा दूल्हे का छोटा भाई भी सवार था।
गाड़ी सुबह करीब 9:45 बजे देवकली गांव के निकट पहुंची थी तभी लाठी, डंडे और साइकल की चैन से लैस पांच सात की संख्या में बदमाशों ने गोड़ी रोक ली और हमला कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि गाड़ी में रखे कपड़ों से भरे बैग, दुल्हन के शरीर से गहने, दूल्हे की दो अंगूठी, दूल्हे के भाई से सोने की चेन समेत लाखों का माल लूट लिया। विरोध करने पर दूल्हे के भाई और गाड़ी चालक अरविन्द यादव की जमकर पिटाई भी कर दी।
मौके पर मौजूद बाजार के लोगों ने बदमाशों को दौड़ाया तो वह भाग निकले। किसी ने 100 नम्बर सूचना दी। लोग सड़क जाम करने की तैयारी कर रहे थे। तभी 100 नम्बर की पुलिस और केराकत थाने से भी फोर्स मौके पर पहुंच गई।