फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   reward of one lakh rouge criminal died in police encounter in maharajganj azamgarh

आजमगढ़: पुलिस से मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, डीआईजी के भाई की हत्या में था वांछित

Thu, 10 Oct 2019 11:58 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 10 Oct 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
reward of one lakh rouge criminal died in police encounter in maharajganj azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अंबेडकरनगर जनपद के बार्डर पर स्थित नहरूमपुर गांव के पास गुरुवार तड़के हुई मुठभेड़ में पुलिस ने डेढ़ लाख के इनामी बदमाश लक्ष्मण यादव को मार गिराया। वहीं एक बदमाश फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस की ओर से कांबिंग की जा रही है। वहीं, बदमाशों की गोली से स्वाट टीम का कांस्टेबल सुरेंद्र भी घायल हो गए हैं। घायल लक्ष्मण यादव को जिला अस्पताल ले जा रहे थे, कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लक्ष्मण यादव पर कई जिलों के थानों में कुल 42 मुकदमे दर्ज होने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि लक्ष्मण किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आजमगढ़ आ रहा था। वह एक सप्ताह पहले पूर्व राजे सुल्तानपुर में हुई डीआईजी जेपी सिंह के भाई रवि प्रताप सिंह की हत्या में वांछित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारा गया बदमाश लक्ष्मण यादव महाराजगंज थाना क्षेत्र के नोबरार देवारा जदीद किता प्रथम का रहने वाला है। पिता का नाम राम दरस यादव है। लक्ष्मण का पूर्वांचल के कई जिलों में आतंक था। कई जिलों में उसके ऊपर लूट और हत्या संबंधित कई मुकदमे दर्ज थे।

आजमगढ़ में ऊपर 50,000 और अंबेडकरनगर में 1 लाख का इनाम घोषित था। लक्ष्मण ने 10 सितंबर को राजेसुलतानपुर में रवि सिंह की हत्या की थी। पुलिस तभी से ही उसके फिराक में लगी हुई थी। गुरुवार सुबह साढ़े 7 बजे महाराजगंज थाना क्षेत्र के नरहूमपुर-बनकटा बुजुर्ग लिंक रोड पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने उसे मार गिराया।

मौके पर पहुंचे डीआईजी मनोज तिवारी, एसपी त्रिवेणी सिंह, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह आदि ने स्थिति का जायजा लिया और बदमाश को मार गिराने वाले पुलिस का हौसला बढ़ाया। घायल सिपाही सुरेंद्र यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed