फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rape with Varanasi girl, threat to video viral

शादी का झांसा देकर बलात्कार, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Thu, 13 Jul 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 13 Jul 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
Rape with Varanasi girl, threat to video viral
demo pic

शादी का झांसा देकर एक लड़के ने लड़की के साथ दुराचार किया और शादी से मुकर गया। वह अब लड़की के फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन


जौनपुर जिले के मुफ्तीगंज क्षेत्र निवासी अभिषेक राय, उसके पिता त्रिलोकी राय, जीजा अतुल राय और भाई अमित व सौरभ के खिलाफ बुधवार को कैंट थाने में दुराचार, धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

यह कार्रवाई जौनपुर जिले की एक युवती की तहरीर पर की गई है। कैंट थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो वर्ष पहले उसकी शादी अभिषेक से तय हुई थी। दोनों में तय हुआ कि अभी वे अपने कैरियर पर ध्यान देंगे और बाद में शादी करेंगे।
विज्ञापन


इसी बीच उसे लखनऊ बुलाकर अभिषेक ने दुराचार किया। शादी की बात करने पर उसके पिता त्रिलोकी राय दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। त्रिलोकी का कहना था कि 20 लाख रुपये दहेज में मिलेंगे तभी शादी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी अभिषेक ने उसे फिर लखनऊ बुलाया और आठ जुलाई को वाराणसी कचहरी चलकर शादी करने की बात कही। जब वह कचहरी पहुंची तो वहां अभिषेक के पिता, जीजा और भाइयों ने उसे धमकाते हुए भाग जाने के लिए कहा।


यह भी धमकी दी कि यदि शादी करने की जिद पर अड़ोगी तो तुम्हारी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। कैंट इंस्पेक्टर फरीद अहमद ने बताया कि पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed