{"_id":"5e1c6b448ebc3e87ce3ebff2","slug":"police-detained-young-man-for-attempting-to-harassment-a-five-year-old-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, नशे में धुत युवक की जमकर धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, नशे में धुत युवक की जमकर धुनाई
Mon, 13 Jan 2020 06:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 13 Jan 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर दी। उसके बाद पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
वाराणसी के नगवा स्थित रविदास पार्क में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सोमवार को लंका थाने पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेल रही मासूम को उठा कर एक युवक पार्क के पीछे ले गया।
विज्ञापन
युवक की आपत्तिजनक हरकतों पर उनकी नजर पड़ी तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। युवक के शराब के नशे में धुत होने के कारण उसकी जमकर पिटाई करने के बाद लंका थाने की पुलिस को सूचना दी गई। लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी ने बताया कि बिहार के भभुआ का युवक पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन
उसे पुलिस को सौंपने वाले नगवा क्षेत्र के स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह शराब के नशे में धुत था और एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। युवक से पूछताछ की जा रही है। प्रकरण के संबंध में तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।