फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfdgf

Noida News: शादी का रचाया नाटक, चार साल तक किया दुष्कर्म का आरोप

Wed, 23 Sep 2026 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
gsfdgf
नोएडा। सेक्टर 63 थाने में एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली है। वह वर्तमान में सेक्टर-63 स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है। चार साल पहले उत्तराखंड में ही रिश्तेदार के एक पड़ोसी से उनकी दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ी तो नजदीकियां बढ़ने लगीं। आरोपी युवक भी नोएडा आकर एक कंपनी में नौकरी करने लगा। दोनों किराये के एक कमरे में साथ-साथ रहने लगे। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक ने उसे शादी करने का वादा किया। आरोपी ने कई बार दुष्कर्म भी किया। वह जब-जब शादी की बात कहती तो आरोपी घर में कोई न कोई समस्या का बहाना बनाकर टाल देता था। जब पीड़िता ने दबाव बनाया तो युवकजान से मारने की धमकी देकर भाग गया। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि मामले में सेक्टर 63 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed