फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police caught fake arto office arrested gang in saiyadraja chandauli

क्राइम ब्रांच ने मारी रेड तो पकड़े गए गैंगलीडर समेत चार आरोपी, ऑफिस खोलकर कर रहे थे ये काम

Wed, 15 Jan 2020 10:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Jan 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Police caught fake arto office arrested gang in saiyadraja chandauli
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

क्राइम ब्रांच और चंदौली जिले की सैयदराजा पुलिस ने बुधवार को नौबतपुर चेक पोस्ट के पास फर्जी एआरटीओ कार्यालय का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से गैंग लीडर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 140 सादा ड्राइविंग लाइसेंस, पांच फर्जी डीएल, रजिस्ट्रेशन पेपर सहित तीन प्रिंटर और लैपटाप बरामद किया। मामले का खुलासा बुधवार को पुलिस लाइन में एसपी हेमंत कुटियाल ने किया। 

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर में पिछले कई दिनों से फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। ऐसे में गिरोह के लोगों को गिरफ्तार करने के लिए स्वाट टीम प्रभारी अभय सिंह के नेतृत्व में सैयदराजा पुलिस को जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह पुलिस ने नौबतपुर चेक पोस्ट के पास एक दुकान में छापेमारी करके चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस को दुकान से राजस्थान के परिवहन विभाग का सादा प्रोफार्मा बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इसके अलावा पांच फर्जी डीएल, एक फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, तीन फीटनेस पेपर, 140 सादा डीएल और एक मुहर भी बरामद हुआ। डीएल और अन्य फर्जी दस्तावेज प्रिंट करने में प्रयुक्त दो लौपटाप और तीन प्रिंटर को जब्त कर लिया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी सैयदराजा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी हिमांशु श्रीवास्तव, बरठी कमरौर के संदीप सिंह, बगही कुंभापुर के अमित कुमार मौर्य तथा चारी के विनोद यादव ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि अधिक मुनाफा कमाने के चलते फर्जी डीएल और रजिस्ट्रेशन पेपर सहित अन्य कार्य करते थे।

पुलिस टीम में स्वाट प्रभारी अभय सिंह, सैयदराजा थानाध्यक्ष संतोष राय, देवेंद्र सिंह यादव, राजनारायन मिश्र, दामोदर सिंह, नीरज मिश्रा, राहूल सिंह, अमृतांशु मिश्रा, देवेंद्र सरोज शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed