फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested a man to trying to harassment in laksa varanasi

वाराणसी: दरिंदे ने मासूम को पतंग देने के बहाने बुलाया, करनी चाही ऐसी घिनौनी हरकत

Tue, 21 Jan 2020 12:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 21 Jan 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Police arrested a man to trying to harassment in laksa varanasi
demo pic

वाराणसी के लक्सा क्षेत्र में सोमवार को सात वर्ष की बच्ची को पतंग देने के बहाने एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर लोगों ने दौड़ कर आरोपी को पकड़ लिया और लक्सा थाने की पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


आरोपी की शिनाख्त लक्ष्मीकुंड निवासी मंगल बिंद के तौर पर हुई है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत लक्सा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

लक्सा इंस्पेक्टर भूपेश कुमार राय ने बताया कि आरोपी मंगल को मासूम बच्ची जानती थी। वह उसे पतंग देने के बहाने बुलाया और इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची को मेडिकल मुआयने के लिए भेज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

फिलहाल वह नशे में धुत प्रतीत हो रहा है। उसके होश में आने पर पूछताछ कर अदालत में पेश किया जाएगा।

दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा
निराला नगर निवासी आलोक कुमार गुप्ता के घर पर सोमवार को सिगरा थाने की पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की। सिगरा इंस्पेक्टर के अनुसार, आलोक के खिलाफ बीते साल दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था।

31 अक्तूबर 2019 को आलोक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद आलोक अदालत में समर्पण नहीं किया तो उसकी संपत्तियों की कुर्की के लिए अनुमति मांगी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed