चंदौली: पैसा लेते चौकी प्रभारी का वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप, एसपी ने किया सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत रेलवे चौकी प्रभारी राजनारायण पांडेय का एक मामले से किसी व्यक्ति का नाम हटाने के बदले में एक व्यक्ति से पैसा लेने का वीडियो वायरल हुआ है। पैसे लेने का वीडियो वायरल होना रेलवे चौकी प्रभारी के लिए महंगा पड़ गया।
शिकायत मिलने और एसपी हेमंत कुटियाल ने गुरुवार को चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय को जांच सौंप दी है। एसपी के दो दिनों के अंदर दो प्रभारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से महकमे में खलबली मच गई है।
वायरल वीडियो में रेलवे चौकी प्रभारी राजनारायन पांडेय एक कमरे में बैठे हुए है। उनके सामने चाय की कप, प्लेट में नमकीन और दूसरे प्लेट में कटा हुआ सेब रखा है। वहीं उनके सामने दो लोग बैठे हुए है। वीडियो में चौकी प्रभारी कह रहे है कि हम सभी का सम्मान करते है। आप जब भी आए हमने दिल खोलकर मदद किया है। आगे आज जब भी आएंगे आपकी मदद होगी।
इस दौरान दोनों व्यक्तियों में से एक व्यक्ति कमरे के बाहर जाता है और कुछ ही देर में दो हजार के एक से ज्यादा नोट को मोड़कर चौकी प्रभारी के हाथ में थमा देता है। जिसे चौकी प्रभारी अपने वर्दी के बाए तरफ की जेब में रख लेते हैं और लोगों को निश्चिंत होकर वापस जाने की सलाह देते है। यह विडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
एसपी हेमंत कुटियाल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए चौकी प्रभारी राजनारायन पांडेय को निलंबित कर दिया। वहीं उनके खिलाफ जांच करने के लिए सीओ सदर को निर्देश दिया है। बताया कि चौकी प्रभारी को निलंबित करने के साथ ही उसके खिलाफ जांच के निर्देश दिए गए है। मामले में और कोई भी दोषी होगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।