{"_id":"5c5598c9bdec224b6317b001","slug":"minor-girl-raped-by-old-man-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में 60 साल के बुजुर्ग ने आठ साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में 60 साल के बुजुर्ग ने आठ साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म
Sat, 02 Feb 2019 06:49 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Feb 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग ने आठ साल की मासूम से दुष्कर्म किया है। हैवानियत के बाद आरोपी फरार हो गया।
शनिवार को जिले के लंका थाना अंतर्गत करौंदी क्षेत्र की एक कॉलोनी में ननिहाल में रह रही आठ वर्षीय मासूम के साथ आदित्य नगर निवासी प्रेम पटेल ने दुष्कर्म किया है। लंका थाने में पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वो अपने मायके में रहती है। बीते 31 जनवरी की दोपहर आरोपी प्रेम पटेल उसकी मासूम बच्ची को बहला-फुससलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस घिनौनी हरकत से बच्ची काफी डरी हुई थी, जिससे वह किसी को कुछ बता ना सकी। उसकी तबीयत खराब हुई तो घटना की जानकारी हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है। आरोपी की खोजबीन के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।