{"_id":"595125a24f1c1b37048b459c","slug":"jaunpur-villagers-beat-inspector-and-seven-constable","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में दारोगा समेत सात सिपाहियों को महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर में दारोगा समेत सात सिपाहियों को महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
गांव में पहुंची पुलिस और घायल नेवढ़िया थाने के दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के होरैया गांव में रास्ते के विवाद की सूचना पर पहुंचे 100 नंबर के पुलिस कर्मियों को एक मनबढ़ परिवार के लोगों ने बंधक बना लिया। सूचना पर एसओ भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पहुंचते ही उन्होंने एक युवक की पिटाई कर दी।
जिससे बौखलाई महिलाओं ने और परिवार वालों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पिटा। जिसमें एसओ समेत सात पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
होरैया गांव में रास्ते में रखे घूर के विवाद को लेकर रायसाहब सिंह और पूर्व प्रधानपति सुद्धू सिंह से पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह दोनों के बीच घूर को हटाने को लेकर कहा सुनी हो गई।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानपति ने इसकी सूचना 100 नंबर को दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो रायसाहब व परिवार के लोगों से कहा सुनी हो गई। महिलाओं ने 100 नम्बर के सिपाहियों को घेरकर बैठा लिया। इसी बीच सिपाहियाें ने एसओ के बंधक बनाए जाने की सूचना दे दी।
सूचना पर थानाध्यक्ष अजित कुमार सिंह व एसआई चन्दन कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे और जाते ही रायसाहब के लड़के दीपांकर की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद राय साहब का पूरा परिवार लाठी डंडा लेकर पुलिस कर्मियों पर टूट पड़ा। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे।
एसओ ने पिस्टल निकाल कर गोली मारने के लिए धमकाया तो महिलाओं ने उनके हाथ में दांत काट लिया। जिससे पिस्टल नीचे गिर गई। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को भी बेरहमी से पीटा। पुलिस टीम अपने साथ सूचना के बाद भी किसी महिला कांस्टेबल को नही ले गई थी।

...और पूरा गांव हो गया छावनी में तब्दील
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
किसी तरह गांव वालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। थोड़ी देर में ही पूरा गांव पुलिस छावनी के रुप में तब्दील हो गया। एसडीएम, सीओ और कई थानों की फोर्स पहुंच गई। मौके से दूर हटाया गया।
उधर एसओ की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। महिलाओं की पिटाई से एसआई चन्दन कुमार के सिर में चोट आई। उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में कराया गया। क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं नृपेन्द्र ने बताया कि पुलिस के साथ ग्रामीणों ने दुस्साहस किया है। उन पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।